jsca league : पायोनियर क्रिकेट क्लब ने एल टाउन को नौ विकेट से हराया
jamshedpur sports news. जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में पायोनियर क्रिकेट क्लब ने एल टाउन को हराया.
जमशेदपुर. पायोनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में एल टाउन को नौ विकेट से हराया. एल टाउन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.5 ओवर में दस विकेट पर 180 रन बनाये. रवि शर्मा ने 129 रनों की शतकीय पारी खेली. पयोनियर की ओर से विशाल गोराई ने पांच व रतिराज सिंह ने दो विकेट लिये. जवाब में पायोनियर क्रिकेट टीम 26.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर मैच जीत लिया. अमयंक कुमार ने 84 व सौरभ चंदा ने 81 रनों का योगदान दिया. विशाल गोराई प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए