ePaper

सौरभ चंदा का नाबाद अर्धशतक, पायोनियर सीसी जीता

Updated at : 06 Jan 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
सौरभ चंदा का नाबाद अर्धशतक, पायोनियर सीसी जीता

jamshedpur sports news jsca league : पायोनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में यंग ब्वॉयज को सात विकेट से मात दी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. पायोनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में यंग ब्वॉयज को सात विकेट से मात दी. यंग ब्वॉयज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.3 ओवर में दस विकेट पर 142 रन बनाये. अर्णव सिन्हा ने 40 व हसन रजा ने 31 रन बनाये. पायोनियर के अमयंक कुमार ने तीन व अर्णव प्रसाद ने दो विकेट लिये. जवाब में पायोनियर क्रिकेट क्लब की टीम 30.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाकर मैच जीत लिया. सौरभ चंदा ने 72 रनों की नाबाद पारी खेली. इशांक जग्गी ने नाबाद 43 रन बनाये. जुनैद अशरफ को दो विकेट मिला. सौरभ चंदा प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola