ePaper

सौरभ तिवारी के शतक से टाटा स्टील की टीम जीती

Updated at : 22 Dec 2024 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
सौरभ तिवारी के शतक से टाटा स्टील की टीम जीती

jamshedpur sports news jsca league. कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में टाटा स्टील की टीम ने एल टाउन को सात विकेट से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में टाटा स्टील की टीम ने एल टाउन को सात विकेट से हराया. एल टाउन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में नौ विकेट पर 252 रन बनाये. प्रतीक भगत ने 62 व कुमार सुवर्ण ने 49 रनों की पारी खेली. टाटा स्टील के मिथुन चक्रवर्ती ने चार व आकाश कुमार ने दो विकेट लिये. जवाब में टाटा स्टील की टीम 38.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाकर मैच जीत लिया. सौरभ तिवारी ने 115 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. शुभम कुमार ने 40 रनों का योगदान दिया. सौरभ तिवारी प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola