ePaper

सुशोभित के शतक के बाद चीरू ने बरपाया कहर, रूरल जीता

Updated at : 25 Dec 2024 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
सुशोभित के शतक के बाद चीरू ने बरपाया कहर, रूरल जीता

jamshedpur sports news jsca league. रूरल ब्लू की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में स्टूडेंट क्रिकेट क्लब को 41 रन से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. रूरल ब्लू की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में स्टूडेंट क्रिकेट क्लब को 41 रन से हराया. रूरल ब्लू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में दस विकेट पर 234 रन बनाये. सुशोभित चौबे ने 136 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली और वह मैन ऑफ द मैच रहे. स्टूटेंड की ओर से बिट्टू भारती और अमलान श्री ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में बल्लेबाजी करतने उतरी स्टूटेंड क्रिकेट क्लब की टीम ऑफ स्पिनर चीरंजीत प्रधान की फिरकी में उलझ कर रह गयी और 38.3 ओवर में 193 रन पर सिमट गयी. चीरंजीत प्रधान ने 27/5 विकेट लिये. रिशु साहू को तीन विकेट मिला. अमलान ने 51 व कुश झा ने 33 रनों की पारी खेली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola