जोगा इंटर स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू, 200 शटलर शामिल
जमशेदपुर. जुस्को स्कूल साउथ पार्क की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गुरुवार से जोगा इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता की शुरुआत हुई.
जमशेदपुर. जुस्को स्कूल साउथ पार्क की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गुरुवार से जोगा इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता की शुरुआत हुई. प्रतियोगिता का उद्घाटन पद्मश्री व द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय कोच पूर्णिमा महतो ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में किया. मौके पर जेईएम फाउंडेशन के वरिष्ठ प्रबंधक जीजू थॉमस, जोगा के उपाध्यक्ष फिरोज खान, प्रिंसिपल मिली सिन्हा व अन्य लोग मौजूद थे. तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का संचालन बैडमिंटन कोच विवेक शर्मा कर रहे हैं. इस चैंपियनशिप में 17 स्कूल के लगभग 200 शटलर हिस्सा ले रहे हैं.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए