jharkhand yogasana : स्टेट योगसना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में 240 प्रतिभागी हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन
jharkhand yogasana :  स्टेट योगसना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में 240 प्रतिभागी हुए शामिल

झारखंड चैप्टर एवं सरकार योगा एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को तृतीय झारखंड स्टेट योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर . वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स (डब्ल्यूएफएफवाइएस), झारखंड चैप्टर एवं सरकार योगा एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को तृतीय झारखंड स्टेट योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. आंध्रा एसोसिएशन स्कूल के सभागार, कदमा में आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्यभर से 5 वर्ष से लेकर 77 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 240 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में कुल 12 आयु वर्ग वर्ग में स्पर्धाएं हुई. आयोजन का मुख्य आकर्षण दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित ‘स्टार कैटेगरी’ तथा महिलाओं के लिए विशेष ‘मॉम्स कैटेगरी’ रहा. सभी वर्गों में महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने योगासनों की उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया. कार्यक्रम का उद्घाटन जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय, सामाजिक कार्यकर्ता आलोक मल्होत्रा एवं आंध्रा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सत्यनारायण ने किया. कार्यक्रम का संचालन स्मिकी सरकार ने किया. प्रतियोगिता में प्रसाद नंदी मुख्य निर्णायक तथा गौरांग सरकार मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे. डब्ल्यूएफएफवाईएस झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष सह सरकार योगा एकेडमी के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय योग गुरु अंशु सरकार ने बताया कि इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर झारखंड टीम चयन किया जायेगा, जो, 26 से 28 जून 2026 तक हरिद्वार, में आयोजित होने वाली नेशनल योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी. 77 वर्ष की जयश्री चक्रवर्ती ने किया चकित इस प्रतियोगिता में सोनारी आदर्शनगर की रहने वाली 77 जयश्री चक्रवर्ती सबे उम्रदराज प्रतिभागी रहीं. उन्होने वरिष्ठ आयु वर्ग में शिरकत करते हुए पदक अपने नाम किया. 2017 से योग का अभ्यास करने वाली जयश्री चक्रवर्ती ने हैंड स्टैंड जैसे योग क्रिया करके सबों को चकित कर दिया. जयश्री स्टेट व नेशनल प्रतियोगिता मिलाकर कुल 40 पदक जीत चुकी हैं. जयश्री ने बताया कि वह अपने उम्र के लोगों को योग करने के लिए प्रेरित करती हैं और उन्हें ट्रेनिंग भी देतीं है. उन्होंने बताया कि वह हरिद्वार में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित है.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola