ePaper

Jharkhand News : टाटा स्टील में 2025 तक 25% महिला, दिव्यांग व ट्रांसजेंडर की हिस्सेदारी, नयी वीपी आत्रेयी सरकार ने प्रभात खबर से की बात

Updated at : 12 Feb 2021 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : टाटा स्टील में 2025 तक 25% महिला, दिव्यांग व ट्रांसजेंडर की हिस्सेदारी, नयी वीपी आत्रेयी सरकार ने प्रभात खबर से की बात

टाटा स्टील की नयी वीपी एचआरएम आत्रेयी सरकार ने एक फरवरी से अपना पदभार संभाल लिया. 'प्रभात खबर' ने उनसे टाटा स्टील के मानव संसाधन विभाग की योजनाओं, बदलाव, विशेष सुविधाओं और कर्मचारी के मुद्दों पर विशेष बातचीत की. प्रस्तुत है साक्षात्कार के मुख्य अंश.

विज्ञापन

jharkhand news, jamshedpur news in hindi, tata steel latest news, जमशेदपुर : टाटा स्टील की नयी वीपी एचआरएम आत्रेयी सरकार ने एक फरवरी से अपना पदभार संभाल लिया. ‘प्रभात खबर’ ने उनसे टाटा स्टील के मानव संसाधन विभाग की योजनाओं, बदलाव, विशेष सुविधाओं और कर्मचारी के मुद्दों पर विशेष बातचीत की. प्रस्तुत है साक्षात्कार के मुख्य अंश.

सवाल : पूर्व में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बाद आपको उन जिम्मेदारियों और वर्तमान जिम्मेदारी के बीच क्या अंतर लगता है?

जवाब : मैं मानती हूं कि वीपी एचआरएम की अपनी अपेक्षाएं हैं. मैं एक रोमांचक यात्रा की उम्मीद कर रही हूं, जो निश्चित रूप से वर्किंग टू गेदर की हमारी संस्कृति और विभिन्न स्टेक होल्डरों के बीच सक्रिय सहयोग से सुविधाजनक होगी.

सवाल : कर्मचारी से संबंधित मुद्दों और उनकी आवश्यकताओं का निपटारा करना एचआर डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी है. आप इसको और अधिक कुशल और पारदर्शी कैसे बनायेंगी?

जवाब : वर्षों से हमारी एचआरएम प्रणाली और प्रक्रियाएं कर्मचारी सहभागिता और अनुभव पर फोकस के साथ विकसित हुई हैं. कोरोना महामारी के कारण परिवर्तन की गति तेज हुई है. हम खुले संचार चैनलों के माध्यम से इनपुट का संग्रह कर कर्मचारियों के मुद्दों और उनकी जरूरतों के बारे में संज्ञान लेंगे. इसके अतिरिक्त फीडबैक के माध्यम से व्यवस्था को रिडिफाइन करने में मदद मिलती है. डिजिटलाइजेशन पर अपना ध्यान केंद्रित कर काम करेंगे. कर्मचारियों की बदलती अपेक्षाओं और समग्र कार्य परिवेश के अनुरूप कर्मचारी स्नेही नीतियों को लागू करना जारी रखेंगे.

सवाल : विविधता और समावेशन के संबंध में आपकी क्या योजनाएं हैं? क्या हम कार्यबल में 50 प्रतिशत महिला भागीदारी को देखने की उम्मीद कर सकते हैं?

जवाब : टाटा स्टील में कर्मचारी हमेशा से प्रमुख शक्ति रहे हैं. टाटा स्टील सम्मान, समावेश और विविधता की संस्कृति में पनपती है. मोजैक, जो हमारी विविधता और समावेशन (डीएंडआइ) पहल है, कंपनी द्वारा एक संस्कृति के निर्माण के लिए उठाये गये मार्ग को दर्शाती है. हाल में कार्यबल के बीच लैंगिक गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष ध्यान देते हुए डीएंडआइ के क्षेत्र में कई पहल की गयी है. डीएंडआइ के तहत वर्ष 2025 तक विविध समूहों वाले कार्यबल (महिलाएं, एलजीबीटीक्यू, पीडब्ल्यूडी अन्य) का 25 प्रतिशत होने का लक्ष्य रखा है.

सवाल : हार्ड कोर ऑपरेशन में लैंगिक विविधता के लिए कंपनी के क्या प्रयास हैं?

जवाब : टाटा स्टील हमेशा महिलाओं को अधिक अवसर प्रदान करने का प्रयास करती है. इसलिए हमने झारखंड सरकार से अनुरोध किया था कि वे रात 10 बजे तक बी शिफ्ट में महिलाओं को तैनात करने का आदेश जारी करे, जिसे स्वीकार कर लिया गया. इस आदेश का अनुसरण करते हुए टाटा स्टील जमशेदपुर के कोक प्लांट डिपार्टमेंट और इलेक्ट्रिकल रिपेयर शॉप में फरवरी 2019 से ए और बी शिफ्ट में महिला कर्मचारियों को तैनात किया गया.

टाटा स्टील जमशेदपुर में लगभग 90 महिला कर्मचारी वर्तमान में बी शिफ्ट में काम कर रही हैं. इस साल जनवरी से कलिंगानगर कोक प्लांट इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस डिपार्टमेंट में भी महिला कर्मियों ने काम शुरू कर दिया है.

इसके अतिरिक्त वूमेन/माइंस’ पहल के तहत, सितंबर-19 से तीनों शिफ्टों में महिलाओं को तैनात करने वाला ओएमक्यू डिवीजन भारत का पहला माइंस डिवीजन बन गया है. हमने हाल ही में 22 महिलाआें को नोआमुंडी आयरन माइंस में एचइएमएम ऑपरेटर के रूप में तैनात किया गया है. इसी तरह की पहल वेस्ट बोकारो डिवीजन में भी की गयी है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola