मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर छुट्टी, 7 सितंबर को वोटर लिस्ट से जुड़ी सुनवाई टली, डीसी ऑफिस में झुका दिया गया राष्ट्रीय ध्वज
डीसी ऑफिस में झुका राष्ट्रीय ध्वज.
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजकीय शोक घोषित किया गया है. इस कारण 7 सितंबर 2026 को होने वाली वोटर लिस्ट सुधार संबंधी सुनवाई अगले आदेश तक टाल दी गई है.
जमशेदपुर : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के अचानक निधन के चलते राज्य सरकार ने राजकीय शोक और छुट्टी का ऐलान किया है. इसी वजह से सोमवार, 7 सितंबर 2026 को वोटर लिस्ट सुधार के तहत होने वाली दावा-आपत्ति की सुनवाई रोक दी गयी है. जिले में जहां-जहां भी इसके लिए केंद्र बनाए गए थे, वहां कल यह काम नहीं होगा. वहीं, मंत्री के निधन के बाद डीसी ऑफिस में राष्ट्रीय ध्वज को झुका दिया गया है.
आपके शहर में
जल्द तय होगी अगली तारीख
डीसी राजीव रंजन ने बताया - 7 सितंबर को होने वाली इस सुनवाई की नयी तारीख जल्द ही अलग से जारी की जायेगी. इससे लोग अपनी आपत्ति या नाम सुधार से जुड़े काम करवा सकें.
ये भी पढ़ें : सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: झारखंड में शोक की लहर
कांग्रेस का राजभवन प्रदर्शन स्थगित
झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के कारण कांग्रेस ने 7 सितंबर को रांची में प्रस्तावित प्रदेशस्तरीय प्रदर्शन को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है. साथ ही 8 सितंबर 2026 को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एसआईआर को लेकर आयोजित होने वाली बैठक भी स्थगित कर दी गई है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है.
गरीबों के सच्चे संरक्षक थे सुदिव्य सोनू : परविंदर
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा - एक सच्चा जननेता कभी केवल सत्ता का नहीं, बल्कि समाज और गरीबों के सपनों का संरक्षक होता है. सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए