जमशेदपुर में यहां दिखेंगे 25 फीट के भगवान गणेश, ढोल-नगाड़ों के बीच रवाना हुई प्रतिमा, जानिए क्या होगा पंडाल का थीम

Updated:
विज्ञापन

भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा.

जमशेदपुर के गोविंदपुर में गणेश पूजा इस साल खास होने वाली है. 25 फीट ऊंची 'राजा मूर्ति' और 'भूत बंगला' थीम वाला पंडाल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा. 2009 से बीएसबीसी बॉयज कमेटी यह अनूठी पूजा मना रही है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर में गणेश पूजा अलग अंदाज में मनाई जाती है. गोविंदपुर थाना के पास बीएसबीसी ब्यॉज कमेटी द्वारा 2009 से पूजा की जाती रही है. यहां गणेश भगवान की प्रतिमा राजा मूर्ती के नाम से प्रसिद्ध है. इस बार यहां 25 फीट की प्रतिमा स्थापित की जा रही है. भगवान गणेश की 25 फीट की प्रतिमा को लेकर रविवार दोपहर को छायानगर से लेकर गोविंदपुर के लिए कमेटी के सदस्य ढोल-नगाड़ों के बीच रवाना हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन
भगवान गणेश की प्रतिमा.
भगवान गणेश की प्रतिमा.

भूत बंगला थीम लोगों को करेगी आकर्षित

बीएसबीसी ब्यॉज कमेटी की ओर से 2009 से राजा मूर्ति की पूजा का आयोजन किया जा रहा है. हर वर्ष श्रद्धालुओं के लिए कुछ नया करने का प्रयास किया जाता है. इसी क्रम में इस बार पूजा पंडाल को ‘भूत बंगला’ थीम पर तैयार किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहने की उम्मीद है.

ढोल-नगाड़ों के बीच रवाना हुई प्रतिमा

पंडाल में स्थापित करने के लिए 25 फीट ऊंची राजा की प्रतिमा को रविवार दोपहर छायानगर से गोविंदपुर के लिए रवाना किया गया. प्रतिमा के रवाना होने के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया. समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. प्रतिमा को पूजा स्थल तक पहुंचाने और सुरक्षित तरीके से स्थापित करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बड़ी प्रतिमा और अनोखी थीम के कारण इस बार गोविंदपुर की राजा मूर्ति पूजा के प्रति लोगों में विशेष उत्सुकता देखी जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola