सिदगोड़ा ट्रिपल मर्डर : अब पॉलीग्राफी टेस्ट खोलेगा हत्या के राज, आरोपी रवींद्र की जेल में 24 घंटे हो रही निगरानी

Updated:
विज्ञापन

क्राइम सीन की सांकेतिक तस्वीर

जमशेदपुर के सिदगोड़ा ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी रवींद्र प्रसाद सिंह का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा. पुलिस वैज्ञानिक जांच से हत्या के पीछे का राज खोलने की तैयारी में है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : सिदगोड़ा के रोड नंबर-2 स्थित एल5/13 नंबर क्वार्टर में हुए दर्दनाक ट्रिपल मर्डर के राज अब पॉलीग्राफी टेस्ट से खोलने की तैयारी है. आरोपी के मानसिक और मनोवैज्ञानिक व्यवहार की गहन जांच के बाद हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवींद्र प्रसाद सिंह का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की अनुमति एफएसएल विभाग ने दे दी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इसी सप्ताह परीक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

रवींद्र को रांची ले जानी की तैयारी

इसके लिए आरोपी को रांची ले जाने की तैयारी की जा रही है. पुलिस और जेल प्रशासन के उच्च सूत्रों के अनुसार, आरोपी में अत्यधिक आक्रामकता और खतरनाक मनोवैज्ञानिक लक्षण दिखायी दिये हैं. आरोपी के बयानों में विरोधाभास भी सामने आया है. इन्हीं पहलुओं को देखते हुए अन्वेषण अधिकारियों ने पॉलीग्राफी टेस्ट कराने का निर्णय लिया है. टेस्ट से पहले आरोपी की कई अन्य जांच भी की जायेगी.

केस डायरी और चार्जशीट कोर्ट में जमा, सीआईडी जोड़ेगी कड़ी

पुलिस हत्याकांड से संबंधित केस डायरी और चार्जशीट कोर्ट में जमा कर चुकी है. फॉरेंसिक विभाग की जांच रिपोर्ट भी पूरी हो चुकी है. कोर्ट से आवश्यक आदेश प्राप्त करने के बाद आगे की कड़ियों को जोड़ने के लिए रिपोर्ट रांची सीआइडी को सौंपने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गयी है. घटनास्थल से जब्त वैज्ञानिक नमूने और अन्य साक्ष्य पुलिस पहले ही जांच के लिए एफएसएल भेज चुकी है. मामले में पुलिस को कई अहम तकनीकी सबूत मिले हैं. तिहरे हत्याकांड में फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की रिपोर्ट भी पुलिस को प्राप्त हो गयी है.

वैज्ञानिक जांच से जवाब तलाशेगी पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ट्रिपल मर्डर जैसी वीभत्स घटना को अंजाम देने के पीछे आरोपी की वास्तविक मानसिक स्थिति और इसकी सटीक वजहों का पता लगाना जांच का अहम हिस्सा है. पॉलीग्राफी टेस्ट के जरिये यह जानने की कोशिश की जायेगी कि आरोपी ने अपराध को किन परिस्थितियों में और किस योजना के तहत अंजाम दिया था.

क्या है मामला

11 मई 2026 को सिदगोड़ा के रोड नंबर-2 के एल5/13 क्वार्टर में रवींद्र प्रसाद सिंह ने पत्नी सरिता सिंह, गर्भवती बेटी सुप्रिया सिंह और बेटा अभिषेक सिंह की हथौड़ा व धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दी थी. इसके बाद आत्मदाह की कोशिश की थी. घटना के बाद आरोपी ने खुद ही 112 पर डायल कर पुलिस को जानकारी दी थी. रवींद्र कुमार सिंह टाटा स्टील का रिटायर्ड कर्मचारी है. वर्तमान में घाघीडीह जेल के अस्पताल के स्पेशल वार्ड में कड़ी निगरानी में है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola