झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर का शहर के कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

Updated at : 03 Jan 2024 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर का शहर के कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

गुलाम अहमद मीर मंगलवार को पहली बार रांची पहुंचने पर राजधानी में पूर्वी सिंहभूम जिले के नेता व कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत व अभिनंदन किया.

विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी का पद संभालने के बाद गुलाम अहमद मीर मंगलवार को पहली बार रांची पहुंचे. राजधानी में पूर्वी सिंहभूम जिले के नेता व कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत व अभिनंदन किया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, प्रदेश पदाधिकारियों में विजय खां, खगेन चंद्र महतो, प्रिंस सिंह, के के शुक्ल, कमलेश कुमार पांडेय, जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, शफी अहमद खान, कोषाध्यक्ष सलीम खान, जितेन्द्र सिंह, अजय मंडल, दिवेश राज, कुमार गौरव, निखिल तिवारी, सचिन कुमार सिंह, रानी राव, रंजीत झा, सन्नी सिंह शामिल हुए.

झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री हृदयनाथ सिंह का निधन

झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री हृदयनाथ सिंह का मंगलवार तड़के डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया. भाजपा के जिलाध्यक्ष गुंजन यादव व प्रदेश कार्य समिति के मनोेज सिंह ने निधन पर दुख व्यक्त किया. कहा कि वे भाजपा के राष्ट्रीय संगठक के नाते किसान मोर्चा का काम देख रहे थे. उनका अंतिम संस्कार जौनपुर जिले की शाहगंज तहसील के उनके पैतृक गांव अमावा खुर्द में होगा. हृदयनाथ सिंह झारखंड में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री के अलावा काशी और ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री रहे. इससे पहले वह अयोध्या और झांसी के विभाग प्रचारक रहे. हरदोई और पीलीभीत के जिला प्रचारक भी रहे. आपातकाल के दौरान उन्होंने काम किया और जेल भी गये.

Also Read: जमशेदपुर : काशीडीह में बर्गर विक्रेता से भिड़े युवक, विवाद में चले ईंट-पत्थर, पांच लोग घायल

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola