48.19 करोड़ के जीएसटी घोटाले के आरोपी विक्की भालोटिया को मिली जमानत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Jugsalai’s iron businessman Vicky Bhalotia, who committed GST scam of Rs 48.19 crore, got bail from the High Court
विज्ञापन
11 दिसंबर 2023 से जेल में बंद था जुगसलाई का लोहा कारोबारी
जमशेदपुर.
झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस अंबुजनाथ की अदालत ने मंगलवार को 48.19 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में आरोपी जुगसलाई के लोहा कारोबारी अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया को जमानत दी. हाइकोर्ट में बचाव पक्ष से अधिवक्ता नितिन पसारी, अधिवक्ता प्रकाश झा ने पैरवी की थी. हाइकोर्ट में आरोपी के 90 दिन से ज्यादा कस्टडी में रहने के अलावा सुप्रीम कोर्ट के इस तरह के जीएसटी केस में, जिसमें आरोपी के खिलाफ चार्ज फ्रेम हो गया हो. उसमें आरोपी को जमानत मिली है का रेफरेंस जमा किया था. इसे हाई कोर्ट ने स्वीकार किया. इससे पूर्व डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी जांच की 48.19 करोड़ रुपये का जीएसटी घोटाला का चार्जशीट कोर्ट में जमा किया था. आरोपी को 11 दिसंबर 2023 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. तब से वह घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










