ePaper

झारखंड प्रदेश बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन का सम्मेलन, नयी कमेटी गठित, Canara Bank के मुकेश झा बने अध्यक्ष

Updated at : 11 Sep 2022 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड प्रदेश बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन का सम्मेलन, नयी कमेटी गठित, Canara Bank के मुकेश झा बने अध्यक्ष

झारखंड प्रदेश बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के 12वें कोल्हान स्तरीय सम्मेलन में पद्मश्री छुटनी महतो ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए बैंक की महिला कर्मचारियों को आगे आने की जरूरत पर बल दिया. उप महासचिव सपन अदख ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति और नीयत ठीक नहीं है.

विज्ञापन

Jharkhand News : जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के 12वें कोल्हान स्तरीय सम्मेलन के खुले सत्र को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के महासचिव आरबी सहाय ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए बैंक बचा रहे इसके लिए संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा. सरकार की नीतियों के खिलाफ बैंककर्मियों को आम जनता के साथ सड़क पर उतर कर संघर्ष करना होगा. समारोह का उद्घाटन पदमश्री छूटनी महतो, हीरा अरकने, गिरीश ओझा, राजेश कुमार, आरए सिंह, आरबी सहाय व पत्रकार संजीव भारद्वाज ने किया.

झारखंड प्रदेश बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के 12वें कोल्हान स्तरीय सम्मेलन में पद्मश्री छुटनी महतो ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए बैंक की महिला कर्मचारियों को आगे आने की जरूरत पर बल दिया. उप महासचिव सपन अदख ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति और नीयत ठीक नहीं है. बैंकिंग इंडस्ट्री को निजी हाथों में बेचने, नये लेबर कोड लागू करने का सरकार मन बना चुकी है. प्रतिनिधि सत्र को हीरा अरकने, राजेश कुमार, आरए सिंह, सीपी सिंह, खुशबू मुंडा ने संबोधित किया.

मौके पर एसोसिएशन की नयी कमेटी का गठन किया गया. इसमें झारखंड प्रदेश बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष केनरा बैंक के मुकेश झा बनाये गये. उपाध्यक्ष आरएस पाठक यूनियन बैंक, तिरेंदर पूर्ति पीएनबी, शाश्वती कार फेडरल बैंक, प्रबल टोपनो बैंक ऑफ बड़ौदा, विमल राय इंडियन बैंक, संजय सिंह सेंट्रल बैंक, सीपी सिंह बैंक ऑफ इंडिया, आरएस सिंह बैंक ऑफ इंडिया, महासचिव दिव्यांशु गुप्ता फेडरल बैंक, उपमहासचिव सत्यजीत गिरी बैंक ऑफ इंडिया, संजीव रेड्डी यूनियन बैंक, कुलकंत हेंब्रम बैंक ऑफ बड़ौदा, कॉ रोशन गुप्ता सेंट्रल बैंक, सह सचिव त्रिलोकी नाथ पांडे बैंक ऑफ बड़ौदा, कंचन बाला पीएनबी, किंजल कुमार पीएनबी, संजीव कुमार सिंह केनरा बैंक, रवि किशोर गुप्ता बैंक ऑफ बड़ौदा, श्रुति सरिता यूनियन बैंक, हेमंत अरोड़ा सेंट्रल बैंक, सुब्रत महतो बैंक ऑफ इंडिया, नारायण सत्यदेव बैंक ऑफ इंडिया, नीरज कुमार अग्रवाल बैंक ऑफ इंडिया, खुशबू मुंडा बैंक ऑफ इंडिया, ऋचा कुमारी बैंक ऑफ इंडिया, हिमांगशु मंडल बैंक ऑफ इंडिया, विजय कुमार महतो बैंक ऑफ इंडिया, अरुण कुमार सिंह बैंक ऑफ इंडिया, कोषाध्यक्ष कॉ रामजन्म तिवारी इंडियन बैंक, सह कोषाध्यक्ष सूरज कुमार पीएनबी बनाये गये.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola