ePaper

Jharkhand Assembly Election 2024:  CM हेमंत ने कहा- अगले पांच साल मामा, चाचा, काका को घुसने नहीं देंगे

Updated at : 23 Oct 2024 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
cm hemant

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा और आजसू पार्टी राज्य में कहीं दिखायी नहीं देंगी.

विज्ञापन

Jharkhand Assembly Election 2024, रांची/जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा और आजसू पार्टी राज्य में कहीं दिखायी नहीं देंगी. आजसू पार्टी के लोग चूल्हा प्रमुख की बैठक करते हैं, जबकि हम चूल्हा देंगे और रखवाली भी करेंगे. श्री सोरेन मंगलवार को चांडिल के गांगूडीह मैदान में झामुमो प्रत्याशी सविता महतो के नामांकन के मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे. सविता महतो ने मंगलवार को ईचागढ़ से नामांकन किया.

धर्म के नाम पर राजनीति करती है भाजपा

सीएम ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम करती है. मेरे जेल जाने के बाद मेरी पत्नी कल्पना सोरेन राजनीति में आयीं. भाजपा के लोग कह रहे हैं कि राज्य को बंटी-बबली की सरकार चला रही है. भाजपा को मालूम होना चाहिए कि बंटी-बबली की फिल्म सुपर-डुपर हिट रही थी. झारखंड में भी बंटी-बबली की जोड़ी राज्य को आगे बढ़ाने का काम कर रही है.

कोविड में सबको सुरक्षित रखा

सीएम ने कहा कि सविता महतो को महिला समझकर पूरा विपक्ष पीछे पड़ा है. याद रखिए सविता महतो पर शहीद परिवार व गुरुजी का आशीर्वाद है. चूल्हा-चौका छोड़कर सविता महतो जनता की सेवा में लगी हैं. हमने पांच साल सरकार चलाकर जनता का विकास किया है. डबल इंजन की सरकार में लोग भात-भात करके मरे. हमने कोविड में एक भी व्यक्ति को मरने नहीं दिया. राज्य के बाहर फंसे लोगों को कोविड में घर तक सुरक्षित लाने का काम किया.

झाऱखंड विधानसभा की ताजा खबरें यहां पढ़ें

हर गरीब को सालाना एक लाख रुपये देंगे

हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार में अफसर पंचायतों में जाकर काम कर रहे हैं. आने वाले समय में राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र आदि कार्य अफसर घर-घर जाकर करेंगे. गांव मजबूत होगा, तो प्रखंड और फिर राज्य मजबूत होगा. हमारी सरकार बनी, तो हर गरीब को सालाना एक लाख रुपये देंगे. आगामी पांच साल में हमारे लोगों को इतना मजबूत करेंगे कि झारखंड में मामा, चाचा, काका किसी को घुसने नहीं देंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि झूठे आरोप लगाकर मुझे जेल भेजा गया. भाजपा की नजर झारखंड की खनिज संपदा लूटने पर है.

Also Read : Jharkhand Assembly Election 2024: झामुमो ने 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की, बरहेट से चुनाव लड़ेंगे CM हेमंत सोरेन

विज्ञापन
Nitish kumar

लेखक के बारे में

By Nitish kumar

Nitish kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola