Jfc vs sporting delhi practice match: शहर पर चढ़ने लगा है फुटबॉल का खुमार, अभ्यास मैच देखने पहुंचे 7000 दर्शक

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 07 Feb 2026 11:15 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. इंडियन सुपर लीग को शुरू होने में मात्र सात दिन का समय रह गया है. इससे पहले जमशेदपुर के फुटबॉल प्रेमियों पर फुटबॉल का खुमार चढ़ने लगा है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. इंडियन सुपर लीग को शुरू होने में मात्र सात दिन का समय रह गया है. इससे पहले जमशेदपुर के फुटबॉल प्रेमियों पर फुटबॉल का खुमार चढ़ने लगा है. इसका सबसे बड़ा उद्हारण शनिवार के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जेएफसी व स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के बीच खेले गये अभ्यास मैच के दौरान देखने को मिला. अभ्यास मैच देखने के लिए लगभग सात हजार दर्शक स्टेडियम पहुंचे. दर्शकों के लिए केवल ईस्ट-अपर व लोअर स्टैंड ही खेले गये. यह स्टैंड दर्शकों से पूरी तरह से भरा रहा. वहीं, अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के साथ फोटो लेने व उनके एक झलक पाने के लिए कई फुटबॉल प्रेमी बेकरार दिखे. प्री-सीजन के इस दूसरे अभ्यास मैच में जमशेदपुर एफसी ने जीत हासिल करके स्टेडियम पहुंचे दर्शकों को जश्न मनाने का मौका दिया. मैच के दौरान मदीह तलाल ने बेहतरीन खेल दिखाये. उन्होंने खासकर सेट पीसेज (फ्री-किक) में अपने स्कील से सबसों को प्रभावित किया. हाफ टाइम से ठीक पहले जेएफसी की टीम ने मेसी बाउली के गोल की मदद से मुकाबले में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. दूसरे हाफ में हेड कोच ओवेन कोयल ने अपनी टीम में बदलाव किया, और प्री-सीजन असेसमेंट के हिस्से के तौर पर कई खिलाड़ियों को मौके दिए. हालांकि इंटरवल के बाद गोल करना मुश्किल हो रहा था, लेकिन जमशेदपुर एफसी ने कंट्रोल और धैर्य बनाए रखा, और मजबूत स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली टीम के खिलाफ आराम से मैच जीत लिया. जेएफसी की टीम इंडियन सुपर लीग के अपने पहले मैच में मोहम्मडन स्पोर्टिंग से 15 फरवरी को भिड़ेगी.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola