Jamshedpur news. बारीडीह में जदयू ने चलाया सदस्यता अभियान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलायी
विज्ञापन
Jamshedpur news.
जिले में जद (यू) की सदस्यता अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शनिवार को जमशेदपुर के बारीडीह में दर्जनों युवाओं ने जद (यू) की सदस्यता ग्रहण की. युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलायी. इस अवसर पर निर्मल सिंह ने कहा कि झारखंड के युवाओं में और खासकर पूर्वी सिंहभूम के युवा जद (यू) सुप्रीमो व बिहार के सीएम नीतीश कुमार एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के जदयू विधायक सरयू राय की कार्यशैली व पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं और जेडीयू झारखंड में अपना पुराना वजूद स्थापित कर रहा है. इस कार्यक्रम में जेडीयू प्रदेश महासचिव कौशल कुमार, युवा जदयू के जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, जदयू के प्रदेश सचिव कमल चौबे, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सिंह, अमृता मिश्रा, दीपक गौड़ ने पार्टी में ज्वाइन होने वाले सभी सदस्यों को पार्टी की सदस्यता रसीद और पार्टी का अंग वस्त्र प्रदान कर जदयू में शामिल किया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन