एमजीएम अस्पताल परिसर में बन रहा 100 बेड का सीसीयू, जानें कब तक होगा तैयार, मिलेंगी ये सुविधाएं

Updated:
विज्ञापन

निर्माणाधीन 100 बेड का सीसीयू.

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में 100 बेड का अत्याधुनिक सीसीयू दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा. इससे कोल्हान के मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

जमशेदपुर : कोल्हान में रहने वाले लोगों को जल्द ही इलाज से संबंधित बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है. एमजीएम अस्पताल परिसर में दिसंबर तक 100 बेड का अत्याधुनिक कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) बनकर तैयार हो जायेगा. वहीं, साकची स्थित एमजीएम परिसर में 500 बेड का अत्याधुनिक नया अस्पताल मार्च 2028 तक बनकर तैयार होने की बात संबंधित एजेंसी केएमभी के पदाधिकारियों ने कही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

भवन का 35 प्रतिशत काम पूरा

बताया कि भवन का लगभग 35 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. इसको लेकर सोमवार को एमजीएम के प्राचार्य डॉ संजय कुमार व अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने सभी विभागाध्यक्षों व भवन निर्माण निगम के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में अस्पताल परिसर में बन रहे सीसीयू में क्या कमी है और क्या किया जा सकता है, इस पर चर्चा की गयी. इसमें अधीक्षक व प्राचार्य ने बताया - सीसीयू बिल्डिंग में एमआरआइ, सिटी स्कैन मशीन लगाने के लिए जगह होनी चाहिए. साथ ही डॉक्टरों के चैंबर के साथ बाथरूम व चेंजिग रूम बनाने को कहा गया है. साथ ही एमजीएम अस्पताल में चल रहे बर्न यूनिट को उसी बिल्डिंग में शिफ्ट करने की योजना बनायी है. सीसीयू में 50 बेड का बर्न यूनिट होगा.

क्रिटिकल मरीजों के इलाज के लिए लाभकारी साबित होगा

बैठक में उपस्थित विभाग के पदाधिकारियों ने बताया - एमजीएम अस्पताल में 100 बेड वाला सीसीयू दिसंबर तक तैयार करने का लक्ष्य है. ज्ञात हो कि लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह सात मंजिला भवन गंभीर हृदय रोगियों और अन्य क्रिटिकल मरीजों के इलाज के लिए लाभकारी साबित होगा. सीसीयू शुरू होने के बाद कोल्हान के गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रांची या कोलकाता जैसे बड़े शहरों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है. आधुनिक आइसीयू, एचडीयू और ऑपरेशन थिएटर जैसी सुविधाओं से अस्पताल की क्रिटिकल केयर क्षमता मजबूत होगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola