Jamshedpur veteran cricket : कीनन में वेटरन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, चार टीमें ले रही हैं हिस्सा

मास्टर क्रिकेट एसोसिएशन व वीसीआइ की मेजबानी में मंगलवार से कीनन स्टेडियम में वेटरन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई.
जमशेदपुर. मास्टर क्रिकेट एसोसिएशन व वीसीआइ की मेजबानी में मंगलवार से कीनन स्टेडियम में वेटरन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई. प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी मौजूद थे. प्रतियोगिता के पहले दिन दो मैच खेले गये. पहले मैच में एमसीए रेंजर्स की टीम ने एमसीए राइडर्स को 145 रन से हराया. इस मैच में केवी श्रीनिवासन (99 रन)प्लेयर ऑफ द मैच रहे. दिन के दूसरे मैच में एमसीए वॉरियर्स की टीम ने एमसीए चैलेंजर्स को 25 रन से शिकस्त दी. इस मैच में विजय कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने. 23 अप्रैल तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में कुल चार टीमें हिस्सा ले रही हैं. मौके पर पूर्व रणजी क्रिकेटर अविनाश कुमार, डीएसपी भोला प्रसाद, कौशिक मित्रा व अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




