करम की थाप पर झूमेगा जमशेदपुर, गोपाल मैदान में इस दिन सजेगा झारखंडी संस्कृति का महाकुंभ
कार्यक्रम के आधिकारिक पोस्टर का किया विमोचन.
कुड़मी सेना 27 सितंबर को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में भव्य करम महोत्सव का आयोजन कर रही है. इस दौरान झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति देंगे. शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को 'कुड़मी रत्न' से सम्मानित किया जाएगा.
जमशेदपुर : कुड़मी सेना की ओर से 27 सितंबर को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में भव्य 'करम महोत्सव' का आयोजन किया जायेगा. महोत्सव में अपराह्न 3 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक झारखंडी संस्कृति पर आधारित रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी. रविवार को सोनारी स्थित न्यू सीपी क्लब में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने यह जानकारी दी. इस मौके पर कार्यक्रम के आधिकारिक पोस्टर का भी विमोचन किया गया.
आपके शहर में
पश्चिम बंगाल व ओडिशा से सांस्कृतिक दल पहुंचेंगे जमशेदपुर
राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने बताया कि इस वर्ष करम महोत्सव को ऐतिहासिक और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है. सांस्कृतिक मंच पर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरने के लिए झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल और ओडिशा के विभिन्न जिलों से सांस्कृतिक दल व कलाकार जमशेदपुर पहुंचेंगे. पूरे कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर सांस्कृतिक संध्या सजायी जायेगी, इससे गोपाल मैदान झारखंडी लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा.
ये भी पढ़ें : झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पंचतत्व में विलीन, बेटे हर्ष कुमार ने दी मुखाग्नि
ये थे मौजूद
राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द महतो, हराधान प्रामाणिक,गणेश गोप, जगन्नाथ महतो, अचिंतो महतो, विशाल महतो, प्रोबीर महतो, सूरज महतो, कार्तिक महतो, नीलमबार महतो, बिष्णु देव महतो,गौरगो महतो,प्रेम महतो,जगतपति महतो,दीवाकर महतो,प्रशांत महतो,जयप्रकाश महतो,दीनबंधु महतो, सदानंद महतो, गौरव महतो,किशोर महतो, पियूष महतो,मनोज महतो, अजय महतो,समीर मंडल, आकाश पात्रो,समीर मंडल,कृष्णा बेहरा, भावेश महतो,राजवीर राजा, राकेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.
शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वालों को मिलेगा 'कुड़मी रत्न'
शैलेंद्र महतो ने कहा - कुड़मी सेना अपनी परंपरा के अनुसार समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करती रही है. इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाज के चुनिंदा लोगों को ‘कुड़मी रत्न’ सम्मान से नवाजा जायेगा. इसके लिए संगठन की ओर से एक विशेष टीम गठित की गयी है, जो योग्य व प्रतिभावान लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी न्यायपालिका, खेल, पुलिस प्रशासन, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को यह सम्मान दिया जा चुका है.
केंद्रीय गृह मंत्री समेत कई दिग्गज हस्तियों को भेजा गया न्योता
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद कुमार ने बताया कि महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए देश व राज्य की प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया गया है. बतौर अतिथि शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार तथा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति समेत कई अन्य गणमान्य लोगों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए