ePaper

रामनवमी शोभायात्रा से पहले पुलिस ने जमशेदपुर में ड्रोन से की संवेदनशील इलाकों की निगरानी

Updated at : 17 Apr 2024 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur news drone view ram navami shobha yatra

जमशेदपुर में रामनवमी की शोभायात्रा से पहले धार्मिक स्थलों की पुलिस ने की निगरानी. प्रभात खबर

रामनवमी की शोभायात्रा से पहले जमशेदपुर में पूरे यात्रा मार्ग की पुलिस ने निगरानी की है. ड्रोन के जरिए छतों की स्थिति जानी और मकान मालिकों को छतों पर रखे सामान हटाने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

जमशेदपुर, निखिल सिन्हा : रामनवमी शोभा यात्रा निकालने के एक दिन पहले जमशेदपुर शहर के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन ने ड्रोन कैमरा उड़ाकर जुलूस मार्ग के आसपास के भवनों की छतों की जांच की.

रामनवमी की शोभायात्रा से पहले छतों का पुलिस ने लिया जायजा

रामनवमी जुलूस में कोई व्यवधान न पड़े, इसके लिए प्रशासन ने बुधवार को एहतियातन ड्रोन कैमरे से तमाम छतों का निरीक्षण करवाया. इसके जरिए छतों पर रखे सामानों की जांच की गयी. ड्रोन से क्षेत्र के धार्मिक स्थल की छत और आसपास की छतों की जांच की गयी. इस दौरान किसी भी छत से पुलिस को कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला.

मकान मालिकों को छत पर रखे सामानों को हटाने का आदेश

हालांकि, कई छत को चिह्नित करके छत पर रखे कुछ सामानों को हटाने का आदेश मकान मालिकों को दिया गया है. मकान निर्माण के लिए कुछ छतों पर सामान रखा गया है. उसको भी हटाने की बात पुलिस ने की है. बुधवार को शहर के सभी क्षेत्र के डीएसपी के नेतृत्व में ड्रोन कैमरे से क्षेत्र की गश्ती की गयी.

ड्रोन कैमरे की मदद से पुलिस ने लिया क्षेत्र का ओवरव्यू

कैमरे की मदद से क्षेत्र का ओवरव्यू लिया गया. पुलिस ने बताया कि रामनवमी जुलूस मार्ग पर विशेष रूप से निगरानी रखी जा रही है. कई संवेदनशील मार्ग पर विशेष बल की तैनाती की गयी है, ताकि जुलूस के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे.

पैदल गश्ती, फ्लैग मार्च के साथ ड्रोन से भी हुई क्षेत्र की गश्ती

सिटी एसपी मुकेश लुणायत ने बताया कि पैदल गश्ती, फ्लैग मार्च के अलावा ड्रोन से भी क्षेत्र की गश्ती की जा रही है. निगरानी की मुख्य वजह रामनवमी पर्व के दौरान निकलने वाली शोभायात्रा है. उन क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जा रही है, जिस मार्ग से शोभायात्रा निकलनी है.

शांतिपूर्ण रामनवमी शोभायात्रा के लिए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद

साथ ही शहर के संवेदनशील इलाके के तौर पर चिह्नित स्थानों पर भी ड्रोन से निगरानी की गयी. उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान कोई असामाजिक तत्व किसी प्रकार की बदमाशी न कर पाए, इसके लिए पुलिस और प्रशासन दोनों मुस्तैद हैं.

इन इलाकों की हुई ड्रोन से निगरानी

  • जुगसलाई
  • परसुडीह
  • कदमा
  • धातकीडीह
  • मानगो
  • साकची
  • उलीडीह
  • बारीनगर

Also Read : जमशदेपुर : चांडिल में रामनवमी की निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा, यह चीजें होंगी आकर्षण का केंद्र

Also Read : आज रामनवमी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, राज्यभर में 10 हजार फोर्स तैनात

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola