jamshedpur news : पीएम आवास के लाभार्थियों ने सरयू राय का किया अभिनंदन

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

19 जून को लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी सौंपी जायेगी

विज्ञापन

jamshedpur news :

बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभार्थियों ने सोमवार को विधायक सरयू राय का अभिनंदन कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया. बिष्टुपुर स्थित उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों ने पुष्पगुच्छ, शॉल और मिठाई देकर स्वागत किया. यह कार्यक्रम 19 जून को लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी सौंपने की नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा रविवार को की गयी घोषणा के बाद आयोजित किया गया. लाभार्थियों ने कहा कि उनके संघर्ष में विधायक का सहयोग महत्वपूर्ण रहा. इस अवसर पर सरयू राय ने कहा कि लंबी प्रतीक्षा के बाद अब लाभुकों को उनका आवास मिलने जा रहा है. उन्होंने फ्लैट में रहने के दौरान संभावित समस्याओं पर नजर रखने और शेष कार्यों की निगरानी करने की सलाह दी. उन्होंने इस कार्य में सहयोग के लिए नगर विकास मंत्री के प्रति भी आभार जताया. इस मौके पर नीरज सिंह, सुधीर सिंह, बीरेंद्र सिंह, सन्नी सिंह, कुंअर अतुल सिंह, संजय सिंह, आदित्य मुखर्जी समेत कई लोग मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola