Jamshedpur News : टाटा पावर में फिलहाल नहीं होगी हड़ताल
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : टाटा पावर मजदूर यूनियन की बैठक सोमवार को टेल्को स्थित थीम पार्क में यूनियन के उपाध्यक्ष सह एटक के राज्य सचिव अंबुज कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में हुई.
विज्ञापन
उप श्रमायुक्त के निर्देश पर यूनियन ने लिया फैसला
Jamshedpur News :
टाटा पावर मजदूर यूनियन की बैठक सोमवार को टेल्को स्थित थीम पार्क में यूनियन के उपाध्यक्ष सह एटक के राज्य सचिव अंबुज कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रबंधन के साथ चल रहे विवाद और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गयी. यूनियन ने बैठक में फिलहाल प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया. वक्ताओं ने कहा कि टाटा पावर के ठेका मजदूरों की गत 15 दिसंबर 2025 से आंदोलन जारी है. इस मामले में उप श्रमायुक्त कार्यालय में वर्तमान में कार्यवाही और वार्ता चल रही है. उप श्रमायुक्त ने यूनियन के महासचिव एनएन पाल को पत्र निर्गत कर आदेश दिया है कि जब तक मामला उनके कार्यालय में लंबित है और वार्ता की प्रक्रिया जारी है. तब तक हड़ताल की अनुमति नहीं दी जा सकती. प्रशासनिक निर्देश का सम्मान करते हुए यूनियन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि फिलहाल हड़ताल को स्थगित रखा जाये. हालांकि उपाध्यक्ष अंबुज कुमार ठाकुर ने कहा कि यदि भविष्य में टाटा पावर प्रबंधन मजदूरों के प्रति मनमानी रवैया अपनाता है. तो यूनियन पुनः आंदोलन और हड़ताल पर विचार करने के लिए स्वतंत्र होगी.विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन