ePaper

Jamshedpur News : टाटानगर आरपीएफ ने कदमा से टिकट दलाल को पकड़ा, हजारों का टिकट बरामद

Updated at : 19 Nov 2024 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : टाटानगर आरपीएफ ने कदमा से टिकट दलाल को पकड़ा, हजारों का टिकट बरामद

Jamshedpur News : टाटानगर आरपीएफ ने टिकट की कालाबाजारी करने के आरोप में कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर एक के रहने वाले विजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

टाटानगर आरपीएफ ने टिकट की कालाबाजारी करने के आरोप में कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर एक के रहने वाले विजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है. उसके पास से आरपीएफ ने एक इ जनरल टिकट, 23 पुराना इ जनरल टिकट, 12 पुराना इ तत्काल टिकट, 7 पुराना इ प्रीमियम तत्काल टिकट को भी जब्त किया है. बरामद टिकटों की कीमत करीब 69 हजार रुपये बतायी जा रही है. बताया जाता है कि कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर एक में विजय प्रताप सिंह जेएनबी इंटरप्राइजेज चलाता था. इसके माध्यम से वे टिकटों की कालाबाजी करता था. उसके पास से कंप्यूटर, मोबाइल समेत अन्य उपकरण बरामद किये गये हैं. वह एक ही पर्सनल आइडी से ये सारे टिकटों को बनाते थे. आरपीएफ ने उसको पकड़कर जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola