Jamshedpur News : आद्रा के पास रोलिंग ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : रेलवे के आद्रा डिवीजन में विकासात्मक काम को देखते हुए एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक लिया गया है. 30 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी तक यह रोलिंग ब्लॉक लिया गया है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

रेलवे के आद्रा डिवीजन में विकासात्मक काम को देखते हुए एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक लिया गया है. 30 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी तक यह रोलिंग ब्लॉक लिया गया है. आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू ट्रेन 30 दिसंबर, 4 जनवरी और 5 जनवरी को रद्द रहेगी. इसी तरह आद्रा, मिदनापुर आद्रा मेमू ट्रेन 30 दिसंबर, 3 और 5 जनवरी को रद्द रहेगी. आद्रा-भागा-आद्रा ट्रेन 5 जनवरी को रद्द रहेगी. इसी तरह टाटा-आसनसोल-बड़ाभूम मेमू ट्रेन 30 दिसंबर और 4 जनवरी को आद्रा तक ही चलेगी. आद्रा से आसनसोल तक यह ट्रेन रद्द रहेगी. आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल ट्रेन 31 दिसंबर, 2 जनवरी और 5 जनवरी को आद्रा तक चलेगी और आद्रा से पुरुलिया तक यह ट्रेन रद्द रहेगी. खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर मेमू ट्रेन 31 दिसंबर, 2 और 5 जनवरी को आद्रा तक चलेगी. आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी. इसी तरह टाटा-हटिया ट्रेन 30 दिसंबर और 3 जनवरी को डायवर्ट होकर चलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola