Jamshedpur News : आदित्यपुर में किसकी शह पर हो रहा है कचरा गिराने का विरोध, जांच हो : सरयू राय
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : मानगो नगर निगम कचरा निष्पादन के लिए प्रयासरत है. निगम के कर्मचारियों ने शुक्रवार को घरों से कचरा उठाया और उसे नियत स्थान पर डंप किया. मानगो नगर निगम से जुड़े पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया है
विज्ञापन
दो दिनों में मानगो से उठ जायेगा कचरा, डिमना रोड के घरों से 119 टन कचरा उठाया गया, सरयू राय ने “एक्स” पर दी जानकारी
Jamshedpur News :
मानगो नगर निगम कचरा निष्पादन के लिए प्रयासरत है. निगम के कर्मचारियों ने शुक्रवार को घरों से कचरा उठाया और उसे नियत स्थान पर डंप किया. मानगो नगर निगम से जुड़े पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि दो दिनों में मानगो के सभी क्षेत्रों से घरों के सामने से कचरा उठ जायेगा. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने एक्स पर लिखा मानगो में कचरा उठाव जारी है. शुक्रवार को 119 टन कचरा उठा कर निर्धारित स्थल पर डंप किया गया. नगर निगम के अनुसार डिमना रोड के घरों से कचरा उठाया गया है. दो दिन में सभी जगहों से कचरा उठा लिया जायेगा. कांग्रेस के नेताओं ने आदित्यपुर में कचरा डंपिंग का विरोध नहीं किया होता तो अबतक समूचे मानगो का कचरा उठ गया होता. आदित्यपुर के कांग्रेसी नेताओं ने किसकी शह पर मानगो का कचरा वहां नहीं गिराने दिया, यह जांच का विषय है, जबकि सरकार के आदेश से आदित्यपुर नगर निगम को मानगो, जुगसलाई के लिए नोडल संगठन बनाया गया है.विधायक सरयू राय ने बयान जारी कर कहा था कि डेढ़ वर्ष तक एनजीटी का आदेश नहीं लागू कराने के लिए और मानगो नगर निगम का कचरा निष्पादन के लिए जगह चिन्हित नहीं करा पाने के लिए यदि कोई व्यक्ति दोषी है तो वह केवल बन्ना गुप्ता हैं. अब वे अपने दोष से पिंड छुड़ाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहे हैं और अपने लिए प्रचार का साधन जुटा रहे हैं. मानगो नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त वर्तमान समस्या का हल नहीं निकालने के लिए बन्ना गुप्ता को जनता से माफी मांगनी चाहिए.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन