jamshedpur news : मानगो ब्रिज पर तीन घंटे तक लगा रहा जाम, वाहन छोड़ पैदल निकले परीक्षार्थी

Updated:
विज्ञापन

default

जाम में फंसी एंबुलेंस को पुलिस ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला

विज्ञापन

जाम में फंसी एंबुलेंस को पुलिस ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला

jamshedpur news :

मानगो ब्रिज पर सोमवार की दोपहर तीन घंटे तक भीषण जाम लगा रहा. दोपहर 12 से 3 बजे तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे पुराना कोर्ट रोड, भुइयांडीह रोड, पायल टॉकीज रोड, ओल्ड पुरुलिया रोड और डिमना रोड प्रभावित रहे. जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गयी, जिसे पुलिस ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला. साकची और पुराना कोर्ट गोलचक्कर तक जाम का असर देखा गया.

मैट्रिक की परीक्षा देकर घर की ओर लौट रहे छात्र- छात्राओं को भी जाम में फंसना पड़ा. बताया जाता है कि मैट्रिक के बच्चों का संस्कृत की परीक्षा प्रथम पाली में थी. वहीं, इंटर के विद्यार्थियों का पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से थी. इंटर के विद्यार्थियों को जाम में फंसना पड़ा. कुछ परीक्षार्थी वाहन छोड़ कर पैदल ही मानगो ब्रिज को पार किये और जैसे-तैसे परीक्षा में शामिल हुए. वहीं, कुछ लोग मानगो- डिमना मेन रोड छोड़ कर अलग-अलग ब्रांच लाइन से गये. वहीं, स्कूलों में छुट्टी के बाद छोटे बच्चे भी धूप में देर तक परेशान रहे. मानगो की ओर जाने वाले स्कूली वाहन जाम में फंसे रहे. पुलिस ने मानगो चौक और भुइयांडीह बस स्टैंड गोलचक्कर पर बारी-बारी से वाहनों को पार कराया. वहीं, पुराना कोर्ट मोड और एमजीएम अस्पताल के पास भी पुलिस बल को तैनात कर जाम से लोगों को राहत दिलायी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola