jamshedpur news : सुमन मेमोरियल ट्रस्ट की जमीन पर बनी है लोटस रेसिडेंसी, जांच कराये निगम : सरयू राय

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

विधायक ने उप-नगर आयुक्त को लिखा पत्र, अवैध निर्माण का लगाया आरोप

विज्ञापन

विधायक ने उप-नगर आयुक्त को लिखा पत्र, अवैध निर्माण का लगाया आरोप

jamshedpur news :

विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के उप-नगर आयुक्त को पत्र लिखकर लोटस रेसिडेंसी के निर्माण की वैधता की जांच करने की मांग की है. उन्होंने पत्र में आरोप लगाया है कि इस बहुमंजिला इमारत का निर्माण अवैध रूप से किया गया है और इसका नक्शा भी पास नहीं है. उन्होंने जल-मल निकासी (सीवरेज) की व्यवस्था न होने के कारण स्थानीय नागरिकों को हो रही भारी परेशानी का मुद्दा भी उठाया.

विधायक ने पत्र में उल्लेख किया है कि मानगो नगर निगम चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने अपने नामांकन दस्तावेजों में इसी लोटस रेसिडेंसी को अपना निवास बताया है. उन्होंने दावा किया कि यह भवन सुमन मेमोरियल ट्रस्ट की जमीन पर चंदन मित्तल द्वारा बनाया गया है, जिसे आम लोग पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से जोड़कर देखते हैं. विधायक ने सवाल उठाया कि स्थानीय लोगों की बार-बार शिकायतों और धरना-प्रदर्शन के बावजूद नगर निगम ने अब तक इस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की?

सीवरेज की गंदगी से मोहल्ले के लोग परेशान

शिकायत के अनुसार, लोटस रेसिडेंसी में सीवरेज ट्रीटमेंट की कोई व्यवस्था नहीं है. वहां से निकलने वाला गंदा पानी पास में रहने वाले बीएसएनएल के सेवानिवृत्त अधिकारी चंद्रशेखर सिंह के घर और आसपास की खाली जमीन पर पसर जाता है, जिससे नारकीय स्थिति बनी रहती है. विधायक ने आग्रह किया है कि नगर निगम तुरंत इस आलीशान भवन की वैधता की जांच करे और नियमों के उल्लंघन पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola