Jamshedpur News : करनडीह- सुंदरनगर रोड जाम, घंटों परेशान रहे लोग
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : परसुडीह- करनडीह-सुंदरनगर रोड पर रविवार को जाम लग गया. जाम की वजह से आम लोगों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा. जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय से लेकर सुंदरनगर रेलवे क्रॉसिंग तक वाहनों की लंबी कतारें लग गयी.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
परसुडीह- करनडीह-सुंदरनगर रोड पर रविवार को जाम लग गया. जाम की वजह से आम लोगों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा. जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय से लेकर सुंदरनगर रेलवे क्रॉसिंग तक वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. सड़क की दोनों ओर गाड़ियां रेंगती नजर आयी. ट्रैफिक पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया. विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से बसों को जब्त कर करनडीह जयपाल मुंडा मैदान और घाघीडीह फुटबॉल मैदान में ले जाने के क्रम में यह जाम लगा. यहीं से विधानसभा चुनाव को लेकर पोटका, घाटशिला और बहरागोड़ा के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाना है. जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र से जब्त वाहनों को भेजा जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










