Jamshedpur News : कोल्हान में सबसे बड़े अंतर से जीते झामुमो प्रत्याशी दीपक बिरूवा
Updated at : 24 Nov 2024 1:16 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : कोल्हान में सबसे बड़े अंतर से चाईबासा विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी सह राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा जीते.दीपक बिरूवा की यह लगातार दूसरी जीत रही.
विज्ञापन
कोल्हान में सबसे अधिक वोट भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन को 1,19,379 वोट मिला
कोल्हान में सबसे बड़े अंतर से जीते झामुमो प्रत्याशी दीपक बिरूवा
Jamshedpur News :
कोल्हान में सबसे बड़े अंतर से चाईबासा विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी सह राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा जीते.दीपक बिरूवा की यह लगातार दूसरी जीत रही. दीपक बिरुआ को 1,07,367 वोट हासिल किया, दीपक बिरुवा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी गीता बालमुचु को 64,835 वोटों के बड़े अंतर से चुनाव हराया.गीता बालमुचु को 42,532 वोट से संतोष करना पड़ा. हालांकि कोल्हान के 14 सीटों में से सरायकेला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी झारखंड टाइगर चंपाई सोरेन ने 1,19,379 वोट लाकर एक रिकार्ड बनाया. साथ ही विधानसभा में अपनी मजबूत पकड़ का एहसास भी दिलाया.कोल्हान में सबसे कम अंतर में कांग्रेस प्रत्याशी सोनाराम सिंकू ने जीत हासिल की
जमशेदपुर : कोल्हान के तीन जिलों में पश्चिम सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी सोनाराम सिंकू ने सबसे कम अंतर से चुनाव में जीत हासिल की.सोनाराम सिंकू को कुल 57,065 वोट मिला था. सोनाराम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गीताकोड़ा को 7383 वोटों के अंतर से हराया. भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा रो 49,682 वोट मिला था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




