Jamshedpur News : 5 जनवरी को झूमेगी लौहनगरी
Updated at : 08 Dec 2024 6:16 PM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : पटमदा के लोवाडीह कुड़माली भवन में बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के द्वारा आयोजित होने वाले डहरे टुसू परब की तैयारी को लेकर एक बैठक हुई. बैठक में डहरे टुसू कार्यक्रम की रुपरेखा को तय किया गया.
विज्ञापन
डहरे टुसू में 36 छऊ, 6 करम व 15 टुसू नृत्य दल मांदर व नगाड़ा की थाप पर मचायेंगे धमाल
पटमदा से 500 ढोल मांदर के साथ 25 हजार लोग होंगे शामिल
लोवाडीह कुड़माली भवन में बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच ने रविवार को की तैयारी बैठक
Jamshedpur News :
पटमदा के लोवाडीह कुड़माली भवन में बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के द्वारा आयोजित होने वाले डहरे टुसू परब की तैयारी को लेकर एक बैठक हुई. बैठक में डहरे टुसू कार्यक्रम की रुपरेखा को तय किया गया. साथ ही संकल्प लिया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार भव्य आयोजन किया जायेगा. मंच के वक्ताओं ने कहा कि 5 जनवरी को डिमना से आमबागान तक आयोजित डहरे परब में इस बार पटमदा क्षेत्र के 36 छौ नृत्य टीम, 6 करम नृत्य दल और 15 टुसू नृत्य टीम भाग लेगी. यह आयोजन झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा. गांव-घर में तो लोग इसे मनाते ही हैं, लेकिन जो लोग रोजी-रोजगार की तलाश में शहर में आ गये हैं. वे अपनी मूल पहचान से भटक गये हैं. वैसे लोगों को बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच डहरे टुसू के माध्यम से जोड़ने का काम कर रहा है. ताकि वह कहीं भी रहे, लेकिन अपने समाज की जड़ से अलग ना हो. उन्होंने कहा कि इस बार पटमदा प्रखंड से लगभग 25 हजार से ज्यादा लोगों का भागीदारी रहेगी. पटमदा प्रखंड से लगभग 500 से ज्यादा लोग ढोल मांदर लेकर डहरे टुसू में शामिल होंगे. इन ढोल नगाड़ों की थाप से लौहनगरी को झूमने के लिए मजबूर किया जायेगा.बैठक में जयराम महतो, पूर्णचंद्र महतो, विनय महतो, सुबोध चंद्र महतो, फुलचंद महतो, लालमोहन महतो, शिवशंकर महतो, पंचानन महतो, चंदन महतो, साधुपदो महतो, प्रह्लाद महतो, प्रताप महतो, मुकेश, निर्मल, संतोष, विश्वनाथ, विजय, कृष्णा, विकास, सुमन, शीला, दीपक, रंजीत आदि लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




