Jamshedpur News :चंपाई सोरेन ने परिवार के सदस्यों के साथ किया मतदान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विस के भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन ने सपरिवार अपने चुनावी बूथ पर जाकर मतदान किया. वे सुबह में करीब 11:15 बजे पत्नी, बेटा वकील सोरेन, बहू व पोता-पोतियों के साथ गांव के बाहर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बने चुनावी बूथ में गये और मतदान किया.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विस के भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन ने सपरिवार अपने चुनावी बूथ पर जाकर मतदान किया. वे सुबह में करीब 11:15 बजे पत्नी, बेटा वकील सोरेन, बहू व पोता-पोतियों के साथ गांव के बाहर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बने चुनावी बूथ में गये और मतदान किया. वे जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त दिखे. उन्होंने कहा कि सरायकेला विधानसभा से उनकी जीत पक्की है. पांच सालों तक जनता के बीच में रहे हैं. जनता के हर सुख-दुख में साथ रहे हैं. ऐसे में उनका कीमती मत उनके पक्ष में जाना तय है. चंपाई सोरेन ने कहा कि उन्होंने जनता से जो वादा किया है अब उसे पूरा करने का समय आ गया है. अपने पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा में वोटिंग करने के बाद चंपाई सोरेन वोटिंग के तुरंत बाद अपने विधानसभा क्षेत्र में दौरा के लिए निकल गये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










