Jamshedpur News : भाजपा नेता विकास सिंह आज कदमा थाना प्रभारी के कक्ष में करेंगे आत्मदाह
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री के दबाव में आकर कदमा थाना प्रभारी ने कानून की धज्जियां उड़ाने का कार्य किया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री के दबाव में आकर कदमा थाना प्रभारी ने कानून की धज्जियां उड़ाने का कार्य किया है. विकास सिंह ने कहा कि भारत की मजबूती भारत का संविधान है. मगर मंत्री को खुश करने के लिए कदमा थाना प्रभारी ने संविधान की धज्जियां उड़ा दी है. इसलिए 15 अक्टूबर को प्रातः 11:00 बजे कदमा थाना प्रभारी के कक्ष में आत्मदाह करने का उन्होंने निर्णय लिया है. विकास सिंह ने कहा कि मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ फर्जी यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया था. इसमें रांची के कोतवाली थाने में जो प्राथमिकी दर्ज हुई है, उसमें लिखा है कि पुलिस को 5/6 अक्तूबर की मध्य रात 12 बजे व्हाट्सएप पर फर्जी एफआईआर की कॉपी मिली थी, तो दूसरी ओर, कदमा थाना प्रभारी का कहना है कि 6 अक्तूबर की सुबह 10:44 बजे फर्जी एफआईआर तैयार की गई. विकास सिंह ने कहा कि सच्चाई यह है कि बन्ना गुप्ता ने खुद अपने दामन पर लगे दाग को धोने के लिए फर्जी एफआईआर का प्लान बनाया था, जिसमें वे खुद घिर गए हैं. मालूम हो कि फर्जी एफआईआर को वायरल करने के मामले में विकास सिंह के खिलाफ कदमा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










