jamshedpur news : 11 स्टार्टअप में 4.6 करोड़ के निवेश की जगी उम्मीद

Edited by AKHILESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

अरका जैन विश्वविद्यालय में स्टार्टअप्स के प्रदर्शन के बाद निवेशकों ने दिखायी रुचि

विज्ञापन

अरका जैन विश्वविद्यालय में स्टार्टअप्स के प्रदर्शन के बाद निवेशकों ने दिखायी रुचि

झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के चयनित 16 स्टार्टअप्स में 15 ने दी बिजनेस मॉडल की प्रस्तुति

jamshedpur news :

पूर्वी भारत के स्टार्टअप इको सिस्टम को मजबूती देने के उद्देश्य से अरका जैन विश्वविद्यालय में आयोजित ‘ईस्ट इंडिया स्टार्टअप प्रदर्शन दिवस’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. नवाचार रिसर्च इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन काउंसिल (एनआरआइआइसी) और अरका जैन विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में निवेशकों ने झारखंड सहित पूर्वी भारत के 11 स्टार्टअप में करीब 4.6 करोड़ रुपये के निवेश में रुचि दिखाई है.

कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ अमित श्रीवास्तव, मनोज कुमार, डॉ रंजीत प्रसाद, विशाल अग्रवाल, संतोष शर्मा, कुमार विशाल, सागर चानाना और अमर नाथ सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के चयनित 16 राजस्व-आधारित स्टार्टअप में 15 ने अपने बिजनेस मॉडल की प्रस्तुति दी. ये स्टार्टअप 30 लाख से 3 करोड़ रुपये तक के निवेश की तलाश में हैं.

झारखंड के तीन स्टार्टअप की हुई सराहना

देशभर से आये निवेशकों ने झारखंड के तीन स्टार्टअप मुसाबनी (पूर्वी सिंहभूम) के ‘लॉजिकलेन्स’, रांची के ‘ओहो लिविंग’ और ‘फीडको’ की विशेष सराहना की. इन्हें उच्च संभावनाओं वाला स्टार्टअप बताया गया है. निवेशकों में हैदराबाद के विजय बावरा, दिल्ली के वर्तुल जैन व गरिमा सेठ, कोलकाता के अरिजीत भट्टाचार्य और पटना के विशाल निकुम्भ शामिल थे. जमशेदपुर के 20 से अधिक एंजेल निवेशकों ने भी शिरकत की.

चयनित स्टार्टअप्स को मिलेगा एनआरआइआइसी का साथ

एनआरआइआइसी के संस्थापक निदेशक अमर नाथ सिंह और सह-संस्थापक कार्तिक चौधरी ने बताया कि चयनित स्टार्टअप को संस्थान के इन्क्यूबेशन प्रोग्राम में शामिल किया जायेगा. यहां उन्हें विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा, ताकि वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें.

निवेश के लिए अगले दौर की होगी बैठक

जिन 11 स्टार्टअप में निवेशकों ने रुचि दिखाई है, उनके साथ अब दूसरे चरण की व्यक्तिगत बैठक होगी. इसमें मूल्यांकन और निवेश की आगे की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इस कार्यक्रम को ग्रेट डिजाइन्स, मेरा टीवी, सीटीसी समूह और अन्य संस्थाओं का सहयोग प्राप्त हुआ.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola