Jamshedpur News : बिष्टुपुर : पेट्रोल डाल वृद्ध ने खुद को किया आग के हवाले, अस्पताल में मौत
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह तालाब के पास कपाली गौसनगर के रहने वाले ए सत्तार खान (66) ने अपने शरीर पर पेट्रोल डाल खुद को आग के हवाले कर दिया.
विज्ञापन
पुलिस ने ए सत्तार खान के पास से बरामद किया उर्दू में लिखा हुआ सुसाइड नोट
सुसाइड नोट में अपनी मर्जी से आत्महत्या की लिखी है बात
Jamshedpur News :
बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह तालाब के पास कपाली गौसनगर के रहने वाले ए सत्तार खान (66) ने अपने शरीर पर पेट्रोल डाल खुद को आग के हवाले कर दिया. अचानक चिल्लाने की आवाज आने पर आसपास मौजूद लोग दौड़े और आग को बुझाया. उसके बाद स्थानीय लोग उन्हें फौरन टीएमएच लेकर गये, जहां इलाज के बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद ए सत्तार के परिजन अस्पताल पहुंचे और रोने लगे.घटना के संबंध में मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सत्तार खान काफी देर से धातकीडीह तालाब के पास पैदल घूम रहे थे. उन्होंने दो बार तालाब का चक्कर लगाया. उसके बाद अचानक से शरीर पर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली. पुलिस ने उसके पास से उर्दू में लिखा हुआ एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. जिसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्मदाह कर रहा है और वह धातकीडीह का रहनेवाला है.पत्नी की मौत के बाद से तनाव में थे सत्तार
पुलिस को परिवार के लोगों ने बताया कि पत्नी की मौत और रिटायर्ड होने के बाद से वह ज्यादा तनाव में रहने लगे थे. वह बार-बार आत्महत्या करने की बात करते थे. इसपर लोग उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए समझाते भी थे. परिजनों ने बताया कि सत्तार की चार बेटियां है. वह आदित्यपुर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे. वर्ष 2020 में वह रिटायर्ड हो गये. नौकरी के दौरान वे लोग धातकीडीह में ही रहते थे. लेकिन बेटी की शादी होने के बाद जब वह अकेला हो गये, तो उनकी बहन ने गौसनगर कपाली में स्थित अपने घर में उनके लिए एक कमरा बनवा दिया, जहां वर्तमान में वह रह रहे थे. गुरुवार सुबह वह किसी को कुछ बताये बिना ही घर से निकल गए. काफी देर होने के बाद जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. लेकिन थोड़ी ही देर में उनके आत्मदाह करने की जानकारी मिली.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन