Jamshedpur News. 16 में नौ लिफ्ट खराब, सीढ़ियां चढ़ते हाफ रहे बुजुर्ग, डगमगा रहे कदम

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

एमजीएम अस्पताल में गर्भवती महिलाओं व बुजुर्ग मरीजों को बढ़ी बेचैनी

विज्ञापन

Jamshedpur News.

एमजीएम अस्पताल में 16 में नौ लिफ्ट खराब हो गये हैं. इस कारण सीढ़ियाें से मरीजों को ऊपरी तल्ले पर जाना पड़ता है, इससे मरीज हाफने लगते हैं और चढ़ते वक्त कई मरीजों सीढ़ी चढ़ते उनके कदम डगमगा जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इस कारण गर्भवती महिलाओं व बुजुर्ग मरीजों की बेचैनी बढ़ी हुई है. जैसे तैसे यहां सब कुछ संचालित हो रहा है.

अस्पताल में मरीजों के साथ डॉक्टरों व कर्मचारियों को भी काफी परेशानी हो रही है. वहीं अस्पताल इस समय पानी की समस्या से भी जूझ रहा है. अस्पताल के कई वार्ड ऊपरी मंजिलों पर स्थित हैं. परिजनों द्वारा किसी तरह मरीज को पकड़ कर सीढ़ियों से ले जाना पड़ रहा है. इतना ही नहीं अस्पताल के सर्विसेस सेंटर में लगी लिफ्ट काफी दिनों से खराब है. स्टोर दो तल्ले पर होने के कारण दवा ले जाने में काफी दिक्कत हो रही है. अस्पताल बेड की कमी के साथ पानी व लिफ्ट की समस्या बनी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola