जमशेदपुर के वकील प्रवीण कुमार दुबे की जयपुर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
शहर के सिदगोड़ा के वकील प्रवीण कुमार दुबे (41 वर्ष) का शव संदिग्ध परिस्थिति में जयपुर के चित्रकुट थाना क्षेत्र में स्थित रॉयल रावल नामक होटल में तड़के करीब तीन बजे मिला.
विज्ञापन
होटल में तड़के तीन बजे मिला शव, जांच की मांग
चार दिन दिन पूर्व जिला बार एसोसिएशन में कार्यकारिणी सदस्य के पद पर लड़ा था चुनाव
आठ सालों से कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे थे
जमशेदपुर :
शहर के सिदगोड़ा के वकील प्रवीण कुमार दुबे (41 वर्ष) का शव संदिग्ध परिस्थिति में जयपुर के चित्रकुट थाना क्षेत्र में स्थित रॉयल रावल नामक होटल में तड़के करीब तीन बजे मिला. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के बड़े भाई अरूण कुमार दुबे व पवन कुमार दुबे जयपुर के लिए बुधवार को रवाना हो गये. इधर, बुधवार की रात साढ़े दस बजे प्रभात खबर से बातचीत में अरूण कुमार दुबे ने बताया कि प्रवीण जयपुर एक केस के सिलसिले में गये थे. लेकिन किस परिस्थिति में उनकी मौत हुई, कोई जानकारी नहीं है. उनके होटल के बालकोनी से गिरने की बात कही जा रही है. होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ही कुछ पता चल पायेगा. बुधवार तड़के करीब तीन बजे शव सबसे पहले एक होटलकर्मी ने देखा. तब स्थानीय थाना में इसकी सूचना दी. वकील प्रवीण कुमार दुबे सिदगोड़ा पोस्ट ऑफिस के समीप रहते थे.घटना कैसे हुई, कौन जिम्मेवार, पता लगाये पुलिस : राजेश शुक्ला
जमशेदपुर स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ला ने राजस्थान बार काउसिंल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष से बात कर प्रवीण कुमार दुबे की मौत को लेकर सहयोग की अपील की है. साथ ही घटना की निष्पक्ष जांच करने की मांग पुलिस-प्रशासन से की है.रहस्यमय मौत की गहनता से हो जांच : सुधीर कुमार पप्पू
जिला व्यवहार न्यायालय के वकील सुधीर कुमार पप्पू ने जमशेदपुर व झारखंड बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव को पत्र लिखकर वकील प्रवीण कुमार दुबे की रहस्यमय मौत की गहनता से जांच कराने की मांग की है. कहा कि जयपुर के होटल में ठहरे थे और बालकोनी से नीचे गिरे हैं, अनहोनी तो हुई है, इसकी गहना से जांच होनी चाहिए. घटना से राज्यभर के वकील आहत हैं.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन