साकची में खुला ‘जमशेदपुर हाट-पलाश मार्ट, स्थानीय कारीगरों के हुनर को मिला बड़ा शोरूम

Author Ashok jha
Updated:
विज्ञापन
साकची में खुला ‘जमशेदपुर हाट-पलाश मार्ट, स्थानीय कारीगरों के हुनर को मिला बड़ा शोरूम

साकची में शुक्रवार को स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और महिला उद्यमियों के सपनों को एक स्थायी छत मिल गयी.

विज्ञापन

डीसी ने किया उद्घाटन, कहा – आत्मनिर्भरता की दिशा में जिला प्रशासन की बड़ी पहल

सखी मंडल की दीदियों के उत्पाद अब सीधे जुड़ेंगे शहर के बाजार से

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

साकची में शुक्रवार को स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और महिला उद्यमियों के सपनों को एक स्थायी छत मिल गयी. डीसी कर्ण सत्यार्थी ने नव निर्मित ‘जमशेदपुर हाट-पलाश मार्ट’ का विधिवत फीता काटकर नारियल फोड़ शुभारंभ किया. बड़े शोरूम की तर्ज पर बने इस दो मंजिला भवन में अब ग्रामीण और पारंपरिक उत्पादों को आधुनिक बाजार की चमक मिलेगी. उद्घाटन के बाद डीसी ने कहा कि यह मार्ट केवल एक दुकान नहीं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का एक सशक्त मंच है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और उद्यमियों को एक ही छत के नीचे लाकर उन्हें सीधे ग्राहकों से जोड़ रहे हैं. इससे न केवल बिचौलियों का खात्मा होगा. बल्कि छोटे उद्यमियों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी. उन्होंने इसे स्वरोजगार और उद्यमिता विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया.

भू-तल पर हस्तशिल्प, प्रथम तल पर दीदी कैफे

हाट के भू-तल पर ””पलाश मार्ट”” और ””सेरांग”” सेक्शन संचालित हैं. पलाश मार्ट में सखी मंडलों द्वारा तैयार हस्तशिल्प, प्रसिद्ध पाइटकर पेंटिंग, सैनिटरी आइटम और शुद्ध खाद्य सामग्रियां जैसे तेल व शहद उपलब्ध हैं. वहीं ””सेरांग”” खंड में बोड़ाम के अंधारझोर में निर्मित पारंपरिक वाद्य यंत्र जैसे तबला, मांदर, ढोलक और नगाड़ा की बिक्री की जा रही है. भवन के प्रथम तल पर ””दीदी कैफे”” की शुरुआत की गयी है. शहरवासी स्थानीय और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे.

गुमला की दीदियों ने बयां की संघर्ष और सफलता की दास्तां

गुमला जिले के पालकोट (बघिमा) से आईं महिला विकास मंडल की दीदियों ने अपनी सफलता की कहानी साझा की. उन्होंने बताया कि कैसे सखी मंडल से जुड़कर उन्होंने संघर्षों को मात दी और आज वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का संबल बनी हुई हैं. उनकी इस कहानी ने वहां मौजूद अन्य स्वयं सहायता समूहों को भी प्रेरित किया. कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, धालभूम एसडीओ अर्णव मिश्रा, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय और जेएसएलपीएस के डीपीएम सुजीत बारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक झा प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पलासी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola