jfc youth news : जेएफसी अंडर-18 टीम एआइएफएफ एलीट लीग के क्वार्टर फाइनल में

Published by :NESAR AHAMAD
Published at :21 Apr 2026 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
jfc youth news : जेएफसी अंडर-18 टीम एआइएफएफ एलीट लीग के क्वार्टर फाइनल में

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की अंडर-18 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एआइएफएफ एलीट फुटबॉल लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की अंडर-18 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एआइएफएफ एलीट फुटबॉल लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी है. पंजाब के माहिलपुर में मंगलवार को खेले गये एआइएफएफ एलीट यूथ लीग के फाइनल राउंड के ग्रुप-बी में जेएफसी व मोहन बागान के बीच बेहद रोमांचक मैच खेला गया. यह मैच दो-दो गोल के साथ बहराबरी पर खत्म हुआ. दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला. जेएफसी की टीम कुल पांच अंकों के साथ ग्रुप-बी अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए अंतिम आठ में प्रवेश किया. अब क्वार्टर फाइनल में जमशेदपुर अंडर-18 टीम का सामना बेंगलुरू एफसी से 23 अप्रैल को होगा. मंगलवार को खेले गये मैच में जेएफसी की ओर से मार्स निंगथौजाम (दूसरे मिनट), गोपाल मुंडा (56वें मिनट) ने एक-एक गोल किया. मोहन बागान की ओर से के खोंगसाई (53वें) व मो सरफराज (85वें मिनट) गोल करने में कामयाब रहे. जेएफसी के मार्स निंगथौजाम को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola