ePaper

LIVE Video: जमशेदपुर के धातकीडीह में सरेआम युवक को मारी 3 गोलियां, क्यूआरटी फोर्स तैनात

Updated at : 19 Feb 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur crime news firing in dhatkidih
घायल शुभम (बायें) और दायें घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी और वहां मौजूद भीड़. फोटो : प्रभात खबर

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के धातकीडीह में युवक को दिन-दहाड़े गोली मार दी गयी. घटना के बाद से इलाके के लोगों में आक्रोश है. इलाके में क्यूआरटी की तैनाती कर दी गयी है. गोली मारे जाने का LIVe Video सिर्फ यहां देखें.

विज्ञापन

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह मेन रोड में बुधवार को स्कूटी सवार युवक ने धातकीडीह हरिजन बस्ती निवासी शुभम घोष को सरेआम 3 गोली मार दी. गोली मारने के बाद हमलावर स्कूटी से फरार हो गये. हमलावरों के साथ 2-3 बाइक पर 7-8 युवक सवार थे. शुभम घोष अपने 2 साथी राहुल और काशीनाथ के साथ पैदल दुकान से सत्तू लेने जा रहा था. इसी दौरान घटना घटी. दिन-दहाड़े गोली चलने से वहां अफरा-तफरी मच गयी. लहूलुहान हालत में शुभम घोष सड़क पर पड़ा था. सूचना मिलने पर पहुंची और उसे टीएमएच पहुंचाया. शुभम को कनपट्टी, गर्दन और पेट के पास गोली लगी है. फिलहाल शुभम का टीएमएच के आईसीयू में इलाज चल रहा है.

सीसीटीवी के वीडियो में देखें, कैसे हमलावर ने निकाली पिस्टल.
इस सीसीटीवी फुटेज में देखिए, कैसे गोली मारकर भागे हमलावर.

घटनास्थल से पुलिस ने जब्त किये 3 खोखे

घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल शुभम के पिता मुन्ना घोष और उनके परिजन और साथी टीएमएच पहुंचे. दिनदहाड़े हुई फायरिंग से लोगों में आक्रोश है. इधर, वारदात के बाद सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर, बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश ठाकुर और साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से 3 खोखे जब्त किये हैं.

2 दोस्तों के साथ सत्तू खरीदने निकला था शुभम

घायल शुभम के पिता मुन्ना घोष ने बताया कि वह घर में थे. बेटा 2 दोस्त राहुल और काशीनाथ के साथ सत्तू लाने के लिए घर से पैदल निकला था. गोली चलने के बाद उसके दोस्तों ने फोन करके घटना की जानकारी दी. उन्होंने मांग की है कि पुलिस हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे. पुलिस के अनुसार, घायल शुभम घोष अपनी चाची की हत्या के मामले में जेल गया था. फिलहाल वह जमानत पर बाहर है.

घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शिबू ने शुभम पर तानी थी पिस्तौल, साथी ने मारी गोली : राहुल

घटना के प्रत्यक्षदर्शी राहुल मुखी ने बताया कि वह शुभम और काशीनाथ के साथ सत्तू लेने जा रहा था. शुभम आगे चल रहा था. इसी बीच शिबू स्कूटी से आया. उसने गोली चलाने का प्रयास किया, तो शुभम ने उसे पकड़ लिया. उसे गोली चलाने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसके साथी ने गोली चला दी. गोली चलने के बाद सभी इधर-उधर भाग गये. गोली मारने के बाद वे लोग भी फरार हो गये. शिबू के साथ 8-10 लड़के थे. कुछ देर बाद लौटे, तो देखा कि शुभम जमीन पर गिरा पड़ा था. इसके बाद घर वालों को सूचना दी गयी.

घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज.

सीसीटीवी में दिखे हमलावर

वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इसमें हमलावरों की तस्वीर पुलिस के हाथ लगी है. गोली चलाने वाले युवक स्कूटी पर सवार दिख रहे हैं. इसके अलावा उसके कुछ साथी अलग-अलग बाइक पर सवार थे. सीसीटीवी में कैद फुटेज में साफ दिख रहा है कि हमलावर ने स्कूटी से उतरकर सड़क की दूसरी ओर पैदल जा रहे शुभम घोष को गोली मारी. एक गोली लगने के बाद शुभम सड़क पर गिर गया. उन लोगों ने फिर शुभम को 2 गोलियां मारी.

घटनास्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़. फोटो : बीके गोस्वामी

4 माह पूर्व सैलून में हुआ था विवाद

शुभम के दोस्तों के अनुसार, 4 माह पूर्व धातकीडीह बाजार स्थित सैलून में शुभम का सोनारी के मनोज विभर, उसके भाई विशाल विभर, शिबू, कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 निवासी आसिफ, कदमा डीबीएमएस स्कूल के पास रहने वाले मनीष, सोनारी के जाफर अली और सूर्या के साथ विवाद हुआ था. उन लोगों ने सैलून में शुभम पर पिस्तौल तान दी थी. शुभम किसी तरह वहां से बचकर भागा था. उन लोगों का शुभम से विवाद था. दोस्तों के अनुसार, हमलावर सलमान और होलिया मुखी के गिरोह से जुड़े हैं.

गोली चलने के बाद लोगों में था आक्रोश. सड़क पर लगा लंबा जाम. फोटो : बीके गोस्वामी

आरोपियों की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी

इधर, फायरिंग के बाद पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों की तलाश में उसके घर और अड्डों पर छापेमारी की, लेकिन कोई हाथ नहीं आया. सभी फरार हैं. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है. इधर, घटना के बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर घटनास्थल के आसपास क्यूआरटी फोर्स की तैनाती कर दी है. इसके अलावा पुलिस पदाधिकारियों को भी प्रतिनियुक्त कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें

19 फरवरी को आपके शहर में क्या है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का रेट, यहां चेक करें

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, ओला वृष्टि और वज्रपात का अलर्ट जारी

गिरिडीह के जंगल से मिला विस्फोटकों का जखीरा, बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे नक्सली

मंईयां योजना से हांफ रही सरकार, भाजपा ने सरकार को भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर घेरा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola