आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कैदी रिम्स से हुआ फरार (पढ़ी खबर)

Updated:
विज्ञापन

रिम्स में इलाज करा रहा आर्म्स एक्ट का कैदी भागा

विज्ञापन

-घाघीडीह जेल से 22 मार्च को इलाज के लिए लाया गया था रिम्स -सुरक्षा में तैनात जवानों ने 10 घंटे बाद बरियातू पुलिस को दी सूचना, लापरवाही के मिले तथ्य वरीय संवाददाता, रांची रिम्स के ट्राॅमा सेंटर इमरजेंसी वार्ड से कैदी राजा सिंह उर्फ राजू उर्फ पगला हाथ से हथकड़ी निकाल कर भाग निकला. घटना रविवार की सुबह करीब 7.30 बजे की है. घटना के बाद सुरक्षा में तैनात जवान इधर-उधर उसे तलाशते रहे. जब तलाशने में विफल रहे, तब इसकी जानकारी बरियातू थाना की पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने कैदी के बारे में पूरी जानकारी जुटा कर उसे तलाशना शुरू किया. जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि कैदी की हथकड़ी बेड से बंधी पड़ी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कैदी राजा सिंह उर्फ राजू आर्म्स एक्ट के मामले में घाघीडीह जेल में बंद था. 22 मार्च को जेल के सुरक्षाकर्मी उसे इलाज के लिए रिम्स लाये थे. राजा सिंह की सुरक्षा में तैनात दो जवानों का पुलिस ने बयान भी लिया है. इसमें दोनों ने बताया कि वे घटना के दौरान शौच के लिए चले गये थे. इसी दौरान आरोपी वहां से भाग निकला. पुलिस को आरंभिक जांच में सुरक्षा में तैनात जवानों द्वारा लापरवाही बरतने के तथ्य मिले हैं. पहला तथ्य यह कि सुरक्षाकर्मियों ने काफी देर से करीब 10 घंटे बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी. दूसरा यह कि जब सुरक्षा में दो जवान तैनात थे, तो एक को वहां तैनात रहना चाहिए था. लेकिन घटना के दौरान दोनों वहां मौजूद नहीं थे. इधर, मामले को लेकर डॉ हिरेंद्र बिरूआ ने बताया कि कैदी इमरजेंसी वार्ड में भर्ती था. उसका इलाज मेडिसिन विभाग के चिकित्सक कर रहे थे. शाम पांच बजे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कैदी फरार हो गया है. इधर, रांची पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस को भी कैदी के भागने की जानकारी दी है, ताकि उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके और गिरफ्तार किया जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola