अखिलेश सिंह पर हमले व छब्बू की पिटाई के केस में नहीं हुआ चार्ज फ्रेम

केस में गैंगस्टर अखिलेश सिंह वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से जुड़े थे. लेकिन अन्य 14 आरोपियों में 5-6 आरोपी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे.
जमशेदपुर :एडीजे-4 कोर्ट में बुधवार को गैंगस्टर अखिलेश सिंह पर कोर्ट कैंपस में हुए हमले व आरोपी छब्बू की बुरी तरह पिटाई के केस बुधवार को चार्ज फ्रेम नहीं हो पाया. कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से विद्या सिंह, प्रकाश झा मौजूद थे. जबकि केस में गैंगस्टर अखिलेश सिंह वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से जुड़े थे. लेकिन अन्य 14 आरोपियों में 5-6 आरोपी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे. कोर्ट ने केस की अगली सुनवाई सभी आरोपियों को उपस्थित होने का आदेश दिया. केस के सुनवाई की अगली तिथि 6 मई 2024 निर्धारित की है.यह केस 12 वर्ष पूर्व हमला जमशेदपुर कोर्ट में अखिलेश सिंह के सुनवाई के दौरान छब्बू ने गोली चलाने का प्रयास किया था, लेकिन गोली नहीं चली थी. इसके बाद गैंगस्टर के गुर्गों ने छब्बू की जमकर पिटाई की थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










