कैंपस...... दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी में शुरू हुई ''''बुक इश्यू'''' की सुविधा
Published by : ASHOK JHA Updated At : 03 Apr 2026 10:18 PM
विज्ञापन
साकची के स्ट्रेट माइल रोड (टीएमएच क्लिनिक के समीप) स्थित दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी ने पाठकों की सुविधा को देखते हुए अब 'पुस्तक इश्यू शुरू कर दी है.
विज्ञापन
फोटो-अशोक
अब घर ले जाकर अपनी पसंदीदा किताबें पढ़ सकेंगे पाठक
दिव्यांगजनों के लिए सदस्यता पूरी तरह नि:शुल्क, 8 हजार पुस्तकों का है संग्रह
पंजीकरण के लिए ऑनलाइन क्यूआर कोड या सीधे लाइब्रेरी जाकर कर सकते हैं आवेदन
सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुला रहेगा पुस्तकालय
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर शहर के विद्यार्थियों, युवाओं और पुस्तक प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. साकची के स्ट्रेट माइल रोड (टीएमएच क्लिनिक के समीप) स्थित दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी ने पाठकों की सुविधा को देखते हुए अब पुस्तक इश्यू की सुविधा शुरू कर दी है. अब लाइब्रेरी के पंजीकृत सदस्य अपनी पसंदीदा पुस्तकें घर ले जाकर भी पढ़ सकेंगे.पठन-संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और लाइब्रेरी प्रबंधन की ओर से यह कदम उठाया गया है. एक अप्रैल को लाइब्रेरी का उद्घाटन हुआ था. डीसी कर्ण सत्यार्थी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह लाइब्रेरी शहर में बौद्धिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण ज्ञान केंद्र साबित होगी.
सामाजिक सरोकार को देखते हुए लाइब्रेरी प्रबंधन ने दिव्यांगजनों के लिए सदस्यता शुल्क को पूरी तरह नि:शुल्क रखा है. वे बिना किसी शुल्क के लाइब्रेरी की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं, जबकि लाइब्रेरी प्रबंधन ने आयु और वर्ग के अनुसार एकमुश्त पंजीकरण शुल्क और सदस्यता शुल्क निर्धारित किया है.पंजीकरण शुल्क
बच्चे (6-16 वर्ष): 100 रुपयेछात्र (16-25 वर्ष): 300 रुपये
वयस्क (25-60 वर्ष): 500 रुपयेवरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष से अधिक ) : 100 रुपये —————
पुस्तक सदस्यता शुल्क (घर ले जाने के लिए) :
वर्ग – मासिक (1 माह) – त्रैमासिक (3 माह) — वार्षिक
बच्चे — 50 — 120 — 550छात्र — 100– 270– 1,100
व्यस्क — 150 — 420 — 1,700वरिष्ठ नागरिक — 120 — 330– 1,300
ऐसे लें सदस्यता
इच्छुक पाठक दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी परिसर में लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा सीधे लाइब्रेरी जाकर अपना पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो जमा कर पंजीकरण करा सकते हैं. आधुनिक सुविधाओं से लैस इस लाइब्रेरी में वर्तमान में लगभग 8 हजार विविध प्रकार की पुस्तकों का विशाल संग्रह उपलब्ध है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










