Jamshedpur News : शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : शादी का झांसा देकर यौन शोषण का फरार आरोपी गुरुसेवक सिंह उर्फ बरार को बिरसानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है. गुरुसेवक सिंह वर्ष 2022 से फरार था.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
शादी का झांसा देकर यौन शोषण का फरार आरोपी गुरुसेवक सिंह उर्फ बरार को बिरसानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है. गुरुसेवक सिंह वर्ष 2022 से फरार था. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि बिरसानगर की युवती के साथ गुरुसेवक का फेसबुक से प्यार हो गया था. वह मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है. प्यार होने के बाद उन दोनों ने शादी की बात की. फिर शादी का झांसा देकर उसने युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया. फिर जब युवती ने शादी करने की बात की तो गुरुसेवक ने शादी से साफ इनकार कर दिया. बाद में जानकारी मिली कि गुरुसेवक पूर्व से शादीशुदा है. उसके बच्चे भी हैं. उसके बाद उसने युवती से संपर्क समाप्त कर लिया. जिसके बाद युवती ने गुरुसेवक के खिलाफ कोर्ट में शादी का झांसा देकर यौन शोषण का केस दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस छानबीन के दौरान उसे गिरफ्तार करने के लिए पंजाब भी गयी. बुधवार को पुलिस को आरोपी का लोकेशन जमशेदपुर में मिला. इसके बाद ���ुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










