Jamshedpur: IT के छापे से हड़कंप, शहर के मशहूर CA मनोज चौधरी के आवास पर दिनभर चली छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) मनोज चौधरी के आवास के बाहर खड़ा पुलिस का जवान

Jamshedpur: आयकर विभाग की छापेमारी से शहर में हड़कंप मच गया, जब मंगलवार को मशहूर चार्टर्ड अकाउंटेंट मनोज चौधरी के आवास पर दिनभर IT की कार्रवाई चली. सुबह से शुरू हुई छापेमारी देर शाम तक जारी रही, जिससे कारोबारी और पेशेवर लोगों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया.

विज्ञापन

Jamshedpur: आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा (इन्वेस्टिगेशन विंग) ने गुरुवार झारखंड और बिहार के कई जिलों में एक साथ दबिश देकर व्यापारिक जगत में हड़कंप मचा दी. यह बड़ी कार्रवाई रांची के ‘बाबा राइस मिल ग्रुप’ और उससे जुड़े कारोबारियों के खिलाफ की गई है. इसी कड़ी में आयकर विभाग की एक विशेष टीम जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस एरिया के रोड नंबर-3 पहुंची, जहां प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और व्यवसायी मनोज चौधरी के आवास (बंगला नंबर 33C) पर छापेमारी की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह सात बजे पहुंची टीम, बंगले के बाहर सुरक्षा सख्त

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विभाग के अधिकारी सुबह करीब सात बजे तीन से चार वाहनों में सवार होकर सीए मनोज चौधरी के आवास पर पहुंचे. टीम के साथ भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं. छापेमारी की गोपनीयता बनाए रखने के लिए घर के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए और किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसके साथ ही घर के किसी भी आदमी को भी बाहर नहीं निकलने दिया गया. मनोज चौधरी शहर के जाने-माने सीए हैं और कई बड़े औद्योगिक समूहों के वित्तीय सलाहकार भी हैं.

ये भी पढ़ें… 

Gumla Municipal Election 2026: DC और SP ने संभाली कमान, स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्र तक ‘फुल टाइट’ सुरक्षा

Dhanbad: पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने किया नामांकन, समर्थकों के साथ निकाली रैली

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola