Indian super league match at jrd sports complex : शहर में 15 फरवरी से एक बार फिर दिखेगा फुटबॉल का जुनून
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 27 Jan 2026 11:27 PM
हर के फुटबॉल प्रेमी लगभग एक वर्ष के इंतजार के बाद फिर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग के मुकाबले देख सकेंगे.
निसार, जमशेदपुर. जमशेदपुर में एक बार फिर से फुटबॉल का जुनून देखने को मिलेगा. शहर के फुटबॉल प्रेमी लगभग एक वर्ष के इंतजार के बाद फिर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग के मुकाबले देख सकेंगे. 14 फरवरी से इंडियन सुपर लीग की शुरुआत होगी. वहीं, 15 फरवरी को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जेएफसी का पहला मैच मोहम्मडन स्पोर्टिंग से होगा. यह मैच शाम पांच बजे से खेला जायेगा. 21 फरवरी को जमशेदपुर और पंजाब एफसी के बीच दूसरे मैच खेला जायेगा. यह मैच शाम साढ़े सात बजे से होगा. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जमशेदपुर एफसी के कुल छह मैच खेले जायेंगे. वहीं, मोहम्मडन स्पोर्टिंग टीम का भी यह घरेलू मैदान हो सकता है. ऐसे में शहर वासियों को अधिक से अधिक आइएसएल के मैच जेआरडी में देखने को मिल सकते हैं. 28 फरवरी को मोहम्मडन स्पोर्टिंग और मोहन बगान के बीच जेआरडी में मैच खेला जायेगा. ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआइएफएफ) द्वारा आइएसल का आयोजन किया जा रहा. इसलिए इस लिए आइएसएल में रेलिगेशन सिस्टम लागू होगा. अंक तालिका में सबसे नीच स्थान पर रहने वाली टीम रेलिगेट होकर आइलीग में चली जायेगी. वहीं, आइलीग की विजेता टीम को आइएसएल में प्रोमोशन मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










