रमजान में हाेगी मजदूराें काे परेशानी, लाेग रखें ख्याल : कारी इसहाक
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Apr 2020 4:03 AM
जमशेदपुर : कीताडीह मस्जिद के इमाम कारी इसहाक अंजूम ने कहा कि माैजूदा हालात में रमजान के अवसर पर मजदूर वर्ग के लाेगाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ सकता है. अल्लाह तआला ने जिनकाे साहिबे निसाब बनाया है आैर उनके ऊपर जकात अदा करने फर्ज है, ऐसे लाेगाें काे मजदूराें आैर बेवस लाेगाें काे […]
जमशेदपुर : कीताडीह मस्जिद के इमाम कारी इसहाक अंजूम ने कहा कि माैजूदा हालात में रमजान के अवसर पर मजदूर वर्ग के लाेगाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ सकता है. अल्लाह तआला ने जिनकाे साहिबे निसाब बनाया है आैर उनके ऊपर जकात अदा करने फर्ज है, ऐसे लाेगाें काे मजदूराें आैर बेवस लाेगाें काे बढ़कर उनकी मदद करनी चाहिए, ताकि ऐसे कमजाेर आैर मजदूर लाेग भी राेजे बेहतर ढंग से रख सकें. ऐसे लाेग जाे लॉकडाउन की वजह से पैदल अपने घराें काे चल चुके हैं, वे बेबसी आैर मुसाफिरत की वजह से राेजा कजा कर सकते हैं. रमजान का महीना शुरू हाेने वाला है. इस माैके पर सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखें. सेहरी आैर इफ्तार घर पर ही करें. तरावीह की नमाज घराें पर ही अदा करें. जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशाें का पालन करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










