सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा: जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान का आगाज

Author Ashok jha
Updated:
विज्ञापन
सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा: जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान का आगाज

पूर्वी सिंहभूम जिले में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने के उद्देश्य से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का गुरुवार को शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन

सदर अस्पताल समेत पांच केंद्रों पर 14 वर्ष की बालिकाओं को नि:शुल्क लगेगा टीका

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

जिले में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित करने के उद्देश्य से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का गुरुवार को शुभारंभ हुआ. खासमहल स्थित सदर अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने दीप प्रज्वलित कर इस अभियान की शुरुआत की. मौके पर तीन बालिकाओं को वैक्सीन की पहली खुराक दी गयी और उन्हें प्रमाण-पत्र भी सौंपे गये. कार्यक्रम में डॉ. मिताली घोष, डॉ. राजीव लोचन महतो और हकीम प्रधान सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे. जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार पांडा ने अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित यह टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है. डॉ. मृत्युंजय धाउड़िआ ने बताया कि टीका लेने के बाद 20-30 मिनट तक अस्पताल में ही विश्राम करना चाहिए. यदि हल्का सिरदर्द या चक्कर महसूस हो, तो घबराएं नहीं. यह वैक्सीन कैंसर रोकने में 90 प्रतिशत तक कारगर है.

इन केंद्रों पर सुबह 9 से 3 बजे तक मिलेगी सुविधा

1. सदर अस्पताल, खासमहल

2. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिरसानगर

3. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मानगो

4. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जुगसलाई

विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक झा प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पलासी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola