शिक्षक नियुक्ति में ”हो” समाज को भी प्राथमिकता मिले
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
झारखंड सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति की घोषणा की गयी है. लेकिन पूर्वी सिंहभूम में शिक्षक नियुक्ति में ‘हो’ भाषा को शामिल नहीं किया गया है. इसको लेकर आदिवासी हो समाज में आक्रोश है.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
झारखंड सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति की घोषणा की गयी है. लेकिन पूर्वी सिंहभूम में शिक्षक नियुक्ति में ”हो” भाषा को शामिल नहीं किया गया है. इसको लेकर आदिवासी हो समाज में आक्रोश है. शुक्रवार को आदिवासी हो समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा है. सौंपे गये ज्ञापन में कहा है कि पूर्वी सिंहभूम जिले में ”हो” भाषा-भाषी लोगों की बड़ी संख्या है. बावजूद इसके शिक्षक नियुक्ति में ”हो” भाषा शिक्षक के लिए पद सृजित नहीं करना समझ से परे है. उन्होंने अविलंब ”हो” भाषा शिक्षक के लिए पद सृजित करने की मांग की है. प्रतिनिधिमंडल में काशराय कुदादा, कैलाश बिरूआ, बबलू भूमिज समेत अन्य मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन