Indian Railways News: झारखंड में भारी बारिश से टाटानगर स्टेशन के यार्ड में पानी भरा, ट्रेनें प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

टाटानगर में भारी बारिश के बाद रेलवे यार्ड में जलजमाव की वजह से ट्रेन का मार्ग बदला.

Heavy Rain Jharkhand Monsoon: रांची रेल मंडल की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा है कि चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर रेलवे स्टेशन – यार्ड में अत्यधिक जलजमाव हो जाने की वजह से रांची रेल मंडल से चलने वाली ट्रेन संख्या 22892 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस 19 जून 2025 को बदले मार्ग से चलेगी.

विज्ञापन

Heavy Rain Distrupted Train in Jharkhand: झारखंड में मानसून के आगमन के बाद से अब तक हुई भारी बारिश की वजह से चक्रधरपुर मंडल में रेलवे यार्ड में भारी जलजमाव हो गया है. इसकी वजह से ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन कर दिया गया है. ट्रेन अब अपने नियमित मार्ग की बजाय बदले मार्ग से चलेगी. रांची रेल मंडल की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने गुरुवार 19 जून को यह जानकारी दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

टाटानगर रेलवे स्टेशन-यार्ड में अत्यधिक जलजमाव

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा है कि चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर रेलवे स्टेशन – यार्ड में अत्यधिक जलजमाव हो जाने की वजह से रांची रेल मंडल से चलने वाली ट्रेन संख्या 22892 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस 19 जून 2025 को बदले मार्ग से चलेगी.

अब इस रूट से चलेगी रांची-हावड़ा इंटरसिटी

उन्होंने बताया कि आमतौर पर यह ट्रेन कोटशिला, पुरुलिया, टाटानागर, खड़गपुर के रास्ते चलत है. टाटानगर यार्ड में जलजमाव की वजह आज यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग कोटशिला, राजाबेड़ा, चंद्रपुरा, भोजूडीह, आद्रा, मेदिनीपुर, खड़गपुर होकर चलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 68085 टाटानगर–बरकाकाना पैसेंजर (वाया मुरी) 19 जून 2025 को रद्द रहेगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2:41 घंटे की देरी से रवाना हुई स्टील एक्सप्रेस

इसके पहले 12814 टाटानगर-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस आज अपने निर्धारित समय 06:05 की बजाय 2 घंटे 41 मिनट की देरी से रवाना हुई. यह ट्रेन टाटानगर स्टेशन से सुबह 8:46 बजे रवाना हुई. ट्रेन के बारे में NTES पर गलत जानकारी के लिए एक यात्री ने रेलवे के प्रति अपने गुस्से का इजहार किया है.

इसे भी पढ़ें

आज 19 जून 2025 को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें घटीं या बढ़ीं, आपको कितने में मिलेगा सिलेंडर, देखें रेट

Heavy Rain Alert: रांची समेत 5 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, सभी स्कूल बंद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola