ePaper

कोरोना के संदिग्ध होने की आशंका में स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

Updated at : 18 Mar 2020 2:57 AM (IST)
विज्ञापन
कोरोना के संदिग्ध होने की आशंका में स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

बिष्टुपुर स्थित होटल रमाडा में मंगलवार की शाम सात बजे इटली के दो नागरिकों के पहुंचने से अफरातफरी मच गयी. दरअसल, दोनों नागरिक होटल पहुंच कर रिसेप्शन के कर्मचारियों से कहा कि उन्हें जमशेदपुर में एक बड़ी पार्टी देनी है, जिसमें 200 लोग शामिल होंगे. इसके लिए उन्हें एक बैंक्वेट हॉल चाहिए.

विज्ञापन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित होटल रमाडा में मंगलवार की शाम सात बजे इटली के दो नागरिकों के पहुंचने से अफरातफरी मच गयी. दरअसल, दोनों नागरिक होटल पहुंच कर रिसेप्शन के कर्मचारियों से कहा कि उन्हें जमशेदपुर में एक बड़ी पार्टी देनी है, जिसमें 200 लोग शामिल होंगे. इसके लिए उन्हें एक बैंक्वेट हॉल चाहिए. बैंक्वेट हॉल की बुकिंग के लिए उन्होंने बेहतर रेट देने का लालच दिया. इस दौरान होटल के कर्मचारियों ने उन्हें टैरिफ दिखाया. इसी बीच दोनों ने कहा कि पार्टी कुछ दिन बाद होगी, लेकिन उसकी तैयारियां अभी से करनी है. उन्होंने कहा कि वे काफी थक गये हैं. उन्हें होटल में दो कमरे भी दे दे. बैंक्वेट हॉल मांगने के तुरंत बाद होटल का कमरा मांगने पर होटल कर्मियों को संदेह हुआ.

उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को दी. मंत्री ने सिविल सर्जन को आदेश दिया कि वे उक्त दोनों नागरिकों की सही तरीके से जांच करे. पांच मिनट के भीतर ही स्वास्थ्य विभाग की टीम होटल पहुंची और दोनों को अपने कब्जे में लेकर उनका आइसोलेशन करना शुरू किया. देर रात तक यह प्रक्रिया चलती रही. मंत्री बन्ना गुप्ता ने उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला को भी आदेश दिया कि वे खुद इस पूरे मामले की सही तरीके से मॉनिटरिंग करें ताकि इटली के नागरिक को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो. देर रात तक यह जांच चलती रही. हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि उक्त नागरिक में कोरोना का वायरस है या नहीं. उक्त दोनों नागरिक को सिविल सर्जन के नेतृत्व में आइसोलेशन किया जा रहा है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola